फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: दूल्हा बने रणवीर सिंह का ग्रैंड एंट्री वीडियो लीक, दीपिका को लेने आए थे ऐसे

Thu, 15 Nov 2018 04:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
Deepika Ranveer wedding grand entry video viral
Ranveer Singh - फोटो : Instagram

रणवीर सिंह कुछ भी करते हैं वह अनोखा ही होता है। यह बात तो वह कई मौकों पर साबित भी कर चुके हैं। ऐसा ही कुछ नजारा रणवीर और दीपिका की शादी में भी देखने को मिला। पहले कहा जा रहा था कि रणवीर सी-प्लेन से दीपिका को अपनी दुल्हन बनाने आएंगे, लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर आप दातों तले उंगली दबा लेंगे।

Deepika Ranveer wedding grand entry video viral
Ranveer singh with chopper - फोटो : Instagram

रणवीर की ग्रैंड एंट्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है - 'रणवीर सिंह आए चॉपर से दुल्हनिया दीपिका पादुकोण को ले जाने के लिए।' इस वीडियो में साफ तौर पर चॉपर उड़ता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि यह वही चॉपर है जिसमें रणवीर सिंह सवार थे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@ranveersingh aya chopper me dulahania @deepikapadukone ko le jane ke liya 💗💗#ranveersingh #deepikapadukone #DeepveeKiShaadi

A post shared by #ladkiwale 💃 (@deepveer_goals) on

Deepika Ranveer wedding grand entry video viral
ranveer deepika - फोटो : ANI

वीडियो के ऊपर लिखा है 'हाइड्रोप्लेन, दीपवीर की शादी।' इटली में आज दोनों सिंधी रीति से शादी कर रहे हैं। लग्जरी यॉट से बाराती वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। कहा जा रहा है इस दिन विला को लाल रंग के फूलों से सजाया गया है। वहीं दीपिका और रणवीर सब्यसाची के डिजाइनर कपड़े पहन रहे हैं। दीपिका लहंगा पहन रही हैं हालांकि रणवीर की ड्रेस के बारे में जानकारी नहीं मिली है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Ranveer wedding grand entry video viral
deepika, ranveer - फोटो : instagram

दीपिका और रणवीर की शादी लेक कोमो झील के पास स्थित विला डेल बालबिलानेलो में हो रही है। यह विला एक म्यूजियम है इसी वजह से वहां मेहमानों के रुकने का इंतजाम नहीं हो सकता था। मेहमानों के रुकने की व्यवस्था विला से दूर रिजॉर्ट में की गई है। 700 साल पुरानी विला में यह शादी समारोह हो रहा है। दीपवीर की शादी प्राइवेट अफेयर है। इस वजह से किसी भी मेहमान को फोटो न खींचने की सख्त हिदायत दी गई है। 

विज्ञापन
Deepika Ranveer wedding grand entry video viral
ranveer deepika - फोटो : Instagram

सूत्रों की मानें तो शादी में शरीक होने आए सभी मेहमानों के मोबाइल फोन के कैमरों पर स्टीकर लगा दिए गए थे। ऐसा इसलिए ताकि कोई भी मेहमान शादी की तस्वीर या फिर वीडियो न बना पाए। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि शादी की पहली तस्वीर दीपवीर शाम करीब 6 बजे सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे। इस तस्वीर का दीदार करने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed