फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फ्लॉप होने पर झलका शाहरुख का दर्द, दोस्त आमिर का ऐसे किया बचाव

Thu, 15 Nov 2018 03:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan Defend Aamir Khan over Thugs of Hindostan flop
aamir khan and shah rukh khan - फोटो : file photo
इन दिनों बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खा रही है। हर दिन फिल्म का कलेक्शन तेजी से गिरता जा रहा है। इतना ही नहीं 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। दोस्त आमिर की बुरी तरह फ्लॉप हुई इस फिल्म को लेकर अब शाहरुख खान ने उनका बचाव करते हुए बड़ी बात कही है। 
Shah rukh Khan Defend Aamir Khan over Thugs of Hindostan flop
shah rukh khan - फोटो : file photo
हाल ही में शाहरुख खान ने एक मीडिया इंटरव्यू में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फ्लॉप होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस प्रतिक्रिया में उन्होंने पूरी तरह के दोस्त आमिर का बचाव भी किया है। उन्होंने कहा कि यह दिल दहला देने वाली है कि दर्शक इस फिल्म को लेकर कुछ ज्यादा ही कठोर हो गए हैं। यह मेरा निजी विचार हो सकता है, लेकिन यह देखकर मुझे दुख होता है।
Shah rukh Khan Defend Aamir Khan over Thugs of Hindostan flop
shah rukh khan - फोटो : file photo
आमिर खान और अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए शाहरुख खान ने यह भी कहा- इन दोनों सितारों का हिंदी सिनेमा में काफी बड़ा योगदान है। पिछले 10 सालों में इन्होंने बड़ा सहयोग किया है। अगर एक फिल्म दर्शक की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती है तो क्या उन्होंने सिनेमा के लिए जो किया है उसे भूला दिया जाए? मुझे लगता है कि लोग पहले से ज्यादा कठोर हो गए हैं। यह हैरान करने वाला है। शाहरुख ने कहा- एक फिल्म फ्लॉप हो जाने से यह टूटे नहीं हैं, यह दोनों काफी शानदार कलाकार हैं और जल्द वापसी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh Khan Defend Aamir Khan over Thugs of Hindostan flop
Aamir Khan Shah rukh Khan and Salman Khan - फोटो : file photo
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की स्त्री से तुलना करने हुए शाहरुख ने कहा- दर्शकों ने जिस तरह से श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री को गले लगा लिया तो वहीं 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को थोड़ी छूट देनी चाहिए,जिसमें कुछ अलग करने का प्रयास किया गया। एक दशक से भारत में कोई भी एडवेंचर्स फिल्म नहीं बनी थी, 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने वह चीज करने की कोशिश की थी। ऐसे में कभी-कभी ऊपर-नीचे हो जाता है। इसके अलावा शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा को लेकर और भी कई बातें की।
विज्ञापन
Shah rukh Khan Defend Aamir Khan over Thugs of Hindostan flop
शाहरुख खान - फोटो : file photo
आपको बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ 'जीरो' का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आया की यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। फिल्म 'जीरो' का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed