बॉलीवुड का हिट कपल रणवीर-दीपिका अब जन्म-जन्म के लिए सात हो चुके हैं। इटली में शादी और अब बंगलूरू में ग्रैंड रिसेप्शन करने के बाद दीपिका अपने ससुराल मुंबई पहुंच चुकी हैं। इस बीच उनकी छोटी बहन और रणवीर सिंह की साली अनीषा ने एक ऐसा फोटो खींचा हैं जो दीपिका-रणवीर को लेकर सूचित करता है...आइए देखते हैं यह तस्वीर...
2 of 5
anisha
- फोटो : instagram
अनीषा ने यह कार में से एक ऑटोरिक्शा के पीछे की फोटो खींची है जिस पर लिखा है रब ने बना दी जोड़ी। इसका सीधा सा मतलब है कि वह अपने जीजा और दीदी (रणवीर-दीपिका) की बात कर रही हैं। अनीषा ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पेज पर देखा जा रहा है। यह फोटो कब की है और क्या वाकई में यह अनीषा ने खींची है इस बात का अभी कोई पता नही हैं।
बता दें कि बीती रात हुए बंगलूरू रिसेप्शन में अनीषा खूब लाइम लाइट में आईं। जी हां, दीपिका की बहन अनीषा वैसे तो लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं लेकिन इस बार वो अपनी ड्रेस और लुक की वजह से चर्चा में आ गईं ।
अनीषा ने अपनी बहन के रिसेप्शन में ब्लू कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। वो अपनी सुपरस्टार बहन को भी टक्कर दे रही थीं। सोशल मीडिया पर अनीषा की तस्वीरें वायरल हो रही थीं। अनीषा अपनी बहन दीपिका से 5 साल छोटी हैं। प्रोफेशन की बात करें तो वो एक गोल्फर हैं। अनीषा भारत को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करती हैं ।
5 of 5
Golfer Anisha Padukone
- फोटो : Instagram
बता दें कि अनीषा टैलेंट और ब्यूटी की पर्फेक्ट इक्वेशन हैं। उनकी पढ़ाई माउंट कार्मेल कॉलेज से हुई है। गोल्फ के अलावा वह क्रिकेट, हॉकी, टेनिस और बैडमिंटन में भी हाथ आजमा रही हैं। उन्होंने 12 साल की उम्र से ही गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था। अनीषा के पिता प्रकाश पादुकोण खुद भी एक बैडमिंटन लेजेंड हैं।