बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैबरीला के साथ मुंबई में स्पॉट हुए हैं। लेकिन दोनों ने अभी अपने इस रिश्ते का ऐलान नहीं किया है। दोनों लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। गैबरीला हमेशा से ही अर्जुन की दोनों बेटियों को प्यार करती रही हैं। खबर है कि दोनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आ सकते हैं...आइए देखते हैं इनकी स्पॉट हुईं तस्वीरें...
2 of 5
bollywood
- फोटो : bollywoodlife
बता दें कि अर्जुन फिल्मों से कम अपने इस रिश्ते से ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, अर्जुन ने पत्नी मेहर जेसिया से शादी के 20 साल बाद तलाक ले लिया है लेकिन अब वह आए दिन दक्षिण अफ्रीकन दोस्त गैबरीला के साथ सुर्खियों में बने रहते हैं।
3 of 5
bollywood
- फोटो : bollywoodlife
लेकिन एक तरफ ये पूरे कयास लगाए जा रहे हैं कि गैबरीला ही अर्जुन की नई गर्लफ्रेंड हैं। क्योंकि हाल ही में दोनों को विदेश में छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया था। ये तस्वीरें अर्जुन रामपाल के फुटबॉल खेलने आने के बाद की है जहां गैबरीला भी उनके साथ थीं। ऐसे में इनके इतने करीब होने पर दोनों पर शक की तलवार लटक गई है।
4 of 5
bollywood
- फोटो : bollywoodlife
बात करें अर्जुन के वर्कफ्रंट की तो बता दें कि इसी साल वह फिल्म पलटन में नजर आए थे। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल ना कर सकी। इससे पहले उनकी फिल्म डैडी रिलीज हुई थी और वो भी दम तोड़ गई। गौरतलब है कि गैबरीला दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं में शामिल हो चुकी हैं।
5 of 5
bollywood
- फोटो : bollywoodlife
शायद ही आपको पता हो कि हाल ही में अर्जुन की मां ग्विन रामपाल का निधन हो गया था। वह लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान गैबरीला भी अर्जुन के घर नजर आई थीं। बता दें कि अर्जुन ने इसी साल मेहर को तलाक दिया है। दोनों की शादी को 20 साल हुए थे। दोनों को दो बेटियां हैं एक 16 साल तो एक 12 साल की है।