{"_id":"5bed527ebdec22693c104348","slug":"deepika-padukone-ranveer-singh-sangeet-ceremony-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शादी की खुशी में रणवीर के साथ ऐसा झूमकर नाचीं दीपिका पादुकोण, ससुराल वाले भी देखते रह गए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: शादी की खुशी में रणवीर के साथ ऐसा झूमकर नाचीं दीपिका पादुकोण, ससुराल वाले भी देखते रह गए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : instagram
बॉलीवुड के दो सुपरस्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब पति—पत्नी बन चुके हैं। 14 नवंबर को दोनों ने कोंकणी रीति—रिवाज से शादी की। अब आज यानी 15 नवंबर को सिंधी तरीके से शादी होगी। इस बीच ताजा अपडेट ये है कि दीपिका और रणवीर मंडप तक पहुंच चुके हैं। दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा है इसलिए अभी तक एक भी तस्वीर सामने नहीं आ पाई है।
Trending Videos
deepika padukone
- फोटो : instagram
इस नए—नवेले दूल्हा—दुल्हन को मीका सिंह, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, प्रीति जिंटा, करण जौहर और रीतेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। दीपिका और रणवीर की शादी को कवर करने के लिए कुछ मीडिया पर्सन इटली तक पहुंच गए हैं। अपने इन बिन बुलाए मेहमानों को दीपिका और रणवीर ने मिठाई भिजवाई है।
View this post on Instagram
A post shared by 🇱 ❤🇻 🇪™ 🔵 (@bollybebe) on
deepika padukone
- फोटो : instagram
बता दें कि लाख छिपाने के बावजूद शादी की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। इन तस्वीरों और वीडियो के बीच संगीत सेरेमनी की एक क्लिप सामने आई है। इसमें रणवीर और दीपिका झूमकर डांस कर रहे हैं। दोनों ही अपनी शादी की खुशी में मस्त हैं। दीपिका, रणवीर के पॉपुलर गाने हेलो—हेलो पर थिरक रही हैं। दोनों एक ही तरह का डांस स्टेप कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by DeepikaRanveer (@ranveer_deepika_weds) on
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika, ranveer
- फोटो : social media
इसी तरह कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं। अब फैंस को दीपिका और रणवीर की तस्वीर का इंतजार है। आज हो रही रस्मों की बात करें तो लड़की वालों ने रेड कलर की पगड़ी लगाई है। वहीं सभी लेडीज रेड और पिंक कलर के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी और लहंगा पहने हैं।
View this post on Instagram
A post shared by 🌹 RANVEER SINGH FC🌹 (@ranveersingh_holic) on
विज्ञापन
deepika, ranveer
- फोटो : instagram
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका-रणवीर शाम को 6 बजे सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि दीपवीर ने शादी से पहले ही यह सब तय कर लिया था। दीपवीर चाहते थे कि दोनों रीतियों से शादी होने के बाद ही फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर करें। शादी से पहले ही दीपिका और रणवीर ने मेहमानों से गुजारिश की थी कि वह शादी की कोई भी तस्वीर शेयर नहीं करेंगे।