फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका की शादी होते ही प्रियंका भी दुल्हन बनने को तैयार, सास-ससुर संग पहुंची जोधपुर

Thu, 15 Nov 2018 04:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 15 Nov 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
priyanka visit to jodhpur with nick parents before wedding
bollywood - फोटो : self

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी होते ही अब प्रियंका चोपड़ा ने भी दुल्हन बनने की तैयारी कर ली है। सास और ससुर को लेकर प्रियंका अभी से राजस्थान के जोधपुर में पहुंच गई हैं।  
बता दें दोनों की शादी की रस्में 30 नवंबर से शुरू होंगी। राजस्थान के जोधपुर में मौजूद उम्मैद भवन में दोनों की शादी 2 दिसंबर को होगी। 
priyanka visit to jodhpur with nick parents before wedding
priyanka chopra
प्रियंका अपनी रॉयल वेडिंग की सभी तैयारियों को देखने के लिए अपने होने वाले सास-ससुर डेनिस और पॉल जोनस के साथ जोधपुर पहुंची हैं। प्रियंका चाहती है उनकी शादी में जरा भी कमी ना रहे। 
प्रियंका चोपड़ा ने इस साल 18 अगस्त में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई की थी। यह सगाई मुंबई में पूरे भारतीय रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। 
priyanka visit to jodhpur with nick parents before wedding
Priyanka Chopra
इस समारोह में प्रियंका के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। सास -ससुर से पहले भी प्रियंका-निक के साथ प्राइवेट प्लेन से अचानक जोधपुर पहुंची थी। इस दौरान दोनों ने अपनी शादी के लिए ज्वैलरी की खरीदारी की थी। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उम्मीद यह की जा रही है कि यह एक ग्रांड वेडिंग साबित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka visit to jodhpur with nick parents before wedding
priyanka chopra nick jonas cake
ताजा रिपोर्ट की मानें तो दोनों की शादी की तस्वीरों की बुकिंग भी हो चुकी है। यह तस्वीरें एक मैगजीन को 2.5 मिलियन डॉलर यानी 19 करोड़ रुपये में बिक गई हैं। खबर यह है कि प्रियंका की शादी की पोशाक फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा डिजाइन करेंगे। अपने एक दोस्त की सगाई में भी प्रियंका मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहनकर आई थी। 
विज्ञापन
priyanka visit to jodhpur with nick parents before wedding
Priyanka Chopra and Nick Jonas
आपको बता दे कि दोनों की पहली मुलाकात मेट गाला इवेंट में हुई थी। हाल ही में प्रियंका ने अपने फ्रेंड्स के लिए बैचलर पायजामा पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी बहन परिणीति चोपड़ा मौजूद थीं। वहीं आपको बता दें अमेरिकी कानून के अनुसार भी दोनों को शादी का लाइसेंस मिल गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed