{"_id":"5bed3b87bdec226975789c4b","slug":"deepika-padukone-latest-photo-leak-from-italy-after-wedding-with-ranveer-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इटली से लीक हो गई दुल्हन दीपिका पादुकोण की तस्वीर, सफेद ड्रेस और दो चोटी बांधे ये क्या कर रही हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इटली से लीक हो गई दुल्हन दीपिका पादुकोण की तस्वीर, सफेद ड्रेस और दो चोटी बांधे ये क्या कर रही हैं
Thu, 15 Nov 2018 03:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोंकणी रीति रिवाज से शादी कर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पति—पत्नी बन चुके हैं। अब आज यानी 15 नवंबर को दीपिका और रणवीर सिंधी तरीके से शादी करेंगे। खबरों की मानें तो कल से ज्यादा बड़ा जश्न आज होगा। इटली के लेक कोमो को लाल रंग के फूलों से सजाया गया है। कहा जा रहा है कि इस दिन भी दीपिका और रणवीर सब्यसांची के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनेंगे।
A post shared by Ladkiwale 👰🏻 (@deepika.padukone.the.princess) on
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
जानकारी के मुताबिक, आज के दिन दीपिका लहंगा पहन रही हैं। कोंकणी रीति—रिवाज से शादी होने के बाद दीपिका और रणवीर की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दीपिका और रणवीर के फैंस को उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार था लेकिन इस स्टार कपल ने अपनी वेडिंग को प्राइवेट रखना चाहा।
इसके चलते उन्होंने वेन्यू पर पहुंचे गेस्ट के मोबाइल और कैमरे पर स्टिकर चिपकवा दिए। इस वजह से अंदर की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आ पाई हैं। फैंस दीपिका और रणवीर की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच इटली से दीपिका की एक फोटो सामने आई है। इसमें वो सफेद रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
A post shared by Ladkiwale 👰🏻 (@deepika.padukone.the.princess) on
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika, ranveer
- फोटो : instagram
इसके अलावा दीपिका ने दो चोटी बांध रखी है। दीपिका की इस तस्वीर से साफ जाहिर है कि वो बेहद खुश हैं। इसके अलावा कुछ देर पहले ही दीपिका की दुल्हन के लिबास में एक और फोटो सामने आई है। इस फोटो के साथ ऐसी खबरें आ रही हैं कि दीपिका और रणवीर शाम को 6 बजे सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर कर सकते हैं। दीपवीर ने शादी से पहले ही यह सब तय कर लिया था।
A post shared by Ladkiwale 👰🏻 (@deepika.padukone.the.princess) on
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
दीपवीर चाहते थे कि दोनों रीतियों से शादी होने के बाद ही फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर करें। दीपवीर की तरफ से शादी को प्राइवेट अफेयर रखा गया है। यहां तक कि विला के आसपास पानी में भी सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। इतनी प्राइवेसी के बाद भी दीपिका-रणवीर की शादी से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं। रणवीर सिंह की दूल्हे के कपड़े वाली तस्वीर काफी चर्चा में रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।