फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंट होने के बाद 'गोरी मेम' ने फैंस को दी बुरी खबर, छोड़ रही हैं शो, वजह भी बताई

Thu, 15 Nov 2018 02:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
bhabhi ji ghar par hai actress saumya tandon is on pregnancy leave
सौम्या टंडन - फोटो : फाइल फोटो

सब टीवी के बेहद लोकप्रिय शो भाबी जी घर पर हैं शो की अनीता भाबी यानी एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने भी शो छोड़ दिया है। यह जानकारी खुद शो में गोरी मेम से मशहूर सौम्या ने दी। उन्होंने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा एक जादूगर के अहसास के साथ सुबह उठती हूं बिन केप के सुपरहीरो जैसी। 

bhabhi ji ghar par hai actress saumya tandon is on pregnancy leave
saumya tandon - फोटो : file photo

आशीर्वाद और देवभक्ति से भरी हुई महसूस कर रही हूं। हार्मोंस में हो रहे बदलाव से लगातार उत्साहित महसूस कर रही हूं। यह एक बेहतरीन राइड होने का वादा करते हैं। एक बड़ी खबर मैं प्रेग्नेंट हूं और हर पल को शिद्दत से जीने की कोशिश कर रही हूं। आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है। 

bhabhi ji ghar par hai actress saumya tandon is on pregnancy leave
सौम्या टंडन - फोटो : file photo

आपको बता दें कि फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर खान की बहन का किरदार निभाने वालीं सौम्या टंडन ने दिसंबर 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी। दोनों लंबे समय से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। सौम्या और सौरभ दोनों एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे। सौम्या के मुताबिक सौरभ ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhabhi ji ghar par hai actress saumya tandon is on pregnancy leave
saumya tandon - फोटो : File Photo

सौरभ उनके साथ रिश्ते में तब आए जब सौम्या एक्ट्रेस नहीं बनी थीं। सौरभ के साथ अपने संबंध की बात खुद सौम्या ने स्वीकार की थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता के मृत्यु के बाद सौरभ ने उन्हें सपोर्ट किया। दोस्त फिलॉस्फर और गाइड के रूप में सौरभ ने उनका हमेशा साथ दिया। 

विज्ञापन
bhabhi ji ghar par hai actress saumya tandon is on pregnancy leave
Saumya Tandon

यहां आपको ये भी याद करवा दें कि सब टीवी के ही एक और पॉपुलर शो तारक मेहदा का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी भी अपनी प्रेग्नेंसी के चलते छुट्टियों पर चली गई थीं। दिशा ने इसी साल एक बेटी को भी जन्म दिया था। लेकिन काफी दिन बीत जाने पर भी उनकी भी अब तक वापसी नहीं हुई।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed