बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए। शादी का समारोह 2 दिन तक चलेगा। दोनों ने पहले शादी कोंकणी रीति से की थी और 15 नवंबर को सिंधी रीति से करेंगे। दोनों की शादी में शरीक होने वाले ज्यादातर मेहमान उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही थे। यह शादी प्राइवेट अफेयर है यहां तक कि मेहमानों को भी फोटो लेने की मनाही थी। वहीं प्राइवेसी बनाए रखने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
क्यों अभी तक लीक नहीं हो पाईं रणवीर-दीपिका की शादी की तस्वीरें, सामने आ गई वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपवीर ने शादी में सुरक्षा को लेकर तो कड़े इंतजाम किए ही थे इसके अलावा शादी की तस्वीरें न लीक हो पाए इसके भी पुख्ता तैयारी की थी। सूत्रों की मानें तो शादी में शरीक होने आए सभी मेहमानों के मोबाइल फोन के कैमरों पर स्टीकर लगा दिए गए थे। ऐसा इसलिए ताकि कोई भी मेहमान शादी की तस्वीर या फिर वीडियो न बना पाए।
यहां तक कि बतौर बाराती शादी में शामिल हुईं निताशा गौरव ने ट्वीट भी किया था। निताशा ने ट्वीट किया था - 'कोई फोटो शेयर नहीं सकती, लेकिन दोनों को एक साथ देखकर मेरे आंसू नहीं थम रहे। ये खुशी के आंसू हैं।' शादी में महज 40 लोग ही आमंत्रित किए गए। कोंकणी रीति से हुई शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें विला सफेद रंग के फूलों से सजा हुआ था। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि विला को लाल रंग के फूलों से सजाया गया है।
No pictures but it was love personified to see them together today. Couldn’t stop my tears, but these were tears of happiness and so I hope they never do. #DeepVeerKiShaadi #ranveerkishaadi #foreverlove
कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर आज भी सब्यसाची के डिजाइनर कपड़े पहनेंगे। जानकारी के मुताबिक दीपिका लहंगा पहन रही हैं जबकि रणवीर की ड्रेस की जानकारी नहीं मिली है। इटली पहुंची इस जोड़ी ने 13 नवंबर को फिल्मी अंदाज में ही सगाई की रस्म पूरी की थी, जिसमें रणवीर ने घुटनों पर बैठकर दीपिका को अंगूठी पहनाई और बहुत ही भावनात्मक बातें भी कहीं, जिससे दीपिका भावुक हो गई थीं। तभी रणवीर ने उन्हें गले लगा लिया।
इस कपल ने अपनी शादी का इंश्योरेंस करवा लिया है। इस बीमा पॉलिसी के अनुसार पांच दिनों तक अगर कोई भी नुकसान होगा तो यह इंश्योरेंस के जरिए कवर किया जा सकेगा, हालांकि इस बीमा पॉलिसी की कीमत क्या है, इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। भारत की एक सरकारी बीमा कंपनी ने दीपिका और रणवीर की शादी का बीमा कराया है। कंपनी ने यह पॉलिसी रणवीर सिंह के नाम से जारी की है। बताया जा रहा है कि इस कपल ने डेस्टीनेशन वेडिंग के चलते यह कदम उठाया है।