अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और नेहा धूपिया के बाद अब सभी को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का इंतजार है। पिछले दिनों दीपिका और रणवीर ने खुद सोशल मीडिया पर शादी की तारीख बताई थी। दोनों ने शादी का एक कार्ड फैंस के लिए शेयर किया था।
2 of 5
ranveer singh and deepika padukone
- फोटो : file photo
कार्ड के मुताबिक, शादी 15 नवंबर को होगी जबकि 13 और 14 तारीख को संगीत, मेहंदी और हल्दी की रस्म होगी। तारीख सामने आने के बाद फैंस अब दोनों को शादी के बंधन में जुड़े देखना चाहते हैं। ऐसे में दोनों को लगातार सोशल मीडिया पर बधाईयां दी जा रही हैं तो भला दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ माल्या कैसे पीछे रहने वाले थे।
3 of 5
deepika padukone, ranveer singh
- फोटो : file photo
दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्ड शेयर किया तो उस पर सिद्धार्थ माल्या ने रिएक्शन दिया। सिद्धार्थ ने 'किस' वाला इमोजी कमेंट किया। खबरों के मुताबिक, दीपिका और सिद्धार्थ करीब 2 साल तक रिलेशनशिप में थे हालांकि दोनों ने कभी इसे एक्सेप्ट नहीं किया लेकिन अक्सर दोनों को इवेंट्स और पाटियों में देखा जाता था। बता दें कि सिद्धार्थ, बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे हैं।
4 of 5
deepika padukone, ranveer singh
- फोटो : file photo
वेबसाइट मिड डे की खबर के मुताबिक, दीपिका और रणवीर साउथ इंडियन और नॉर्थ इंडियन दोनों ट्रेडिशनल तरीके से शादी करेंगे। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि दीपिका साउथ इंडियन हैं और रणवीर पंजाबी फैमिली से हैं। शादी का ये फंक्शन 4 दिन तक चलेगा।
5 of 5
deepika padukone, ranveer singh
- फोटो : file photo
इस वजह से दोनों के परिवार ने फैसला लिया है कि दोनों धर्मों से शादी होगी। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। इसके अलावा फराह खान, शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा के भी शादी में शामिल होने की उम्मीद है। रणवीर की ओर से अर्जुन कपूर के शादी में शरीक होने की उम्मीद है। रणवीर और अर्जुन की दोस्ती बी टाउन में काफी फेमस है। खबरों के मुताबिक, रणवीर और दीपिका 1 दिसंबर को दुबई के ग्रांड हयात होटल में रिसेप्शन देंगे।