{"_id":"5d74a45a8ebc3e0169687067","slug":"deepika-padukone-and-ranbir-kapoor-together-work-after-long-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिखीं दीपिका पादुकोण, इस वजह से नहीं बुलाना चाहतीं घर!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिखीं दीपिका पादुकोण, इस वजह से नहीं बुलाना चाहतीं घर!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone, ranbir kapoor
- फोटो : social media
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने पर्दे पर खूब पसंद किया। कभी कपल रहे दोनों एक बार फिर साथ दिखे हैं। इस दौरान दीपिका ने बताया कि आखिर वो हाउस पार्टी में रणबीर को क्यों नहीं बुलाना चाहती हैं।
2 of 5
deepika padukone, ranbir kapoor
- फोटो : social media
दरअसल, लंबे समय बाद दीपिका और रणबीर एक एड फिल्म में नजर आए हैं। एड फिल्म की शुरुआत में रणबीर दीपिका को फोन करते हैं और नाराज होते हुए कहते हैं कि उन्हें हाउस पार्टी में क्यों नहीं बुलाया? इस सवाल पर दीपिका मजेदार जवाब देती हैं जिसे सुनकर रणबीर को भी हंसी आ जाती है।
3 of 5
दीपिका रणबीर
- फोटो : social media
दीपिका कहती हैं कि क्योंकि उन्होंने घर में जो पेंट लगाया है वो बैक्टीरिया को मार देता है। एड फिल्म में आगे रणबीर दीपिका की हाउस पार्टी में पहुंचते हैं। दीपिका दीवार के पास खड़ी होने जाती हैं तभी रणबीर कहते हैं कि दीवार पर लगा पेंट बैक्टीरिया को मार देता है। विज्ञापन में जिस तरह दोनों एक दूसरे की टांग खिंचाई करते दिखते हैं वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
दीपिका और रणबीर की लव स्टोरी साल 2007 में शुरू हुई थी लेकिन साल 2009 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों के ब्रेकअप के बाद कई तरह की खबरें आईं। ब्रेकअप के बाद दीपिका और रणबीर ने कई बयान भी दिए। जहां एक ओर दीपिका ने स्वीकार किया कि वह डिप्रेशन में चली गई थीं तो वहीं रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका से अलग होने की वजह का खुलासा किया था।
विज्ञापन
5 of 5
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
साल 2011 में रणबीर कपूर ने 'स्टारडस्ट मैगजीन' को दिए गए इंटरव्यू में दीपिका को धोखा देने की बात स्वीकार की थी। रणबीर कपूर ने इंटरव्यू में कहा था- 'हां, मैंने धोखा दिया, मेच्योर नहीं था, अनुभव की कमी थी। आपको इस बात का तब एहसास होता है जब आप बड़े हो जाते हैं तब आप इसे अधिक महत्व देते हैं। एक रिश्ते में क्यों हो, किसी के लिए प्रतिबद्ध क्यों हो जब आप प्रतिबद्ध नहीं हो सकते?' दीपिका से ब्रेकअप के कुछ दिन बाद ही रणबीर की कटरीना से नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।