कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में लगातार जारी है। इस खतरनाक महामारी की चपेट में बॉलीवुड के कई सितारे और उनके परिवार के सदस्य आ चुके हैं। बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल भी कोरोना वायरस से संक्रमण हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
2 of 5
जुबिन नौटियाल
- फोटो : सोशल मीडिया
रामशरण नौटियाल मूल रूप से उत्तराखंड के जौनसार- बावर के रहने वाले हैं। उनका परिवार देहरादून में रहता है। खुद के कोरोना होने की जानकारी रामशरण नौटियाल ने सोशल मीडिया पर दी। जिसमें नौटियाल ने कहा है कि शुरुआती लक्षणों की वजह से उन्होंने कोविड-19 का टेस्ट करवाया। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
3 of 5
जुबिन नौटियाल
- फोटो : अमर उजाला
रामशरण नौटियाल को एम्स ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती किया गया है। नौटियाल परिवार के सभी सदस्य को घर में क्वांरटीन किया है। रामशरण नौटियाल ने अपनी तबीयत की जानकारी देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की सलाह पर एम्स ऋषिकेश में भर्ती हो रहे हैं। हाल फिलहाल में जो भी उनके संपर्क में रहे, पूरे परिवार व स्टाफ का तत्काल कोरोना टेस्ट करा लिया गया है।
4 of 5
जुबिन नौटियाल
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि जुबिन नौटियाल बॉलीवुड के जाने-माने गायकों में से एक हैं। उन्होंने बजरंगी भाईजान, काबिल, कबीर सिंह और मरजावां सहित कई फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। उनके गानों को दर्शक हमेशा से पसंद करते हैं। वहीं जुबिन नौटियाल के पिता से पहले अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
5 of 5
पिता के साथ दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश पावर डिपार्टमेंट में विजिलेंस यूनिट के तीन अफसर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उन तीन अफसरों में एक दिशा पाटनी के पिता भी जगदीश पाटनी हैं। जगदीश पाटनी उत्तर प्रदेश के पावर डिपार्टमेंट की विजिलेंस यूनिट में डिप्टी एसपी हैं। उनके विभाग के कुछ लोग कोरोना से संक्रमित थे जिसके संपर्क में आने से वह भी इस महामारी का शिकार हो गए।
पढ़ें: Adnan Sami Birthday: जब अदनान सामी के ट्वीट पर पाकिस्तान में मच गया था हंगामा, सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ा है किस्सा