बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से साल 2021 में कोर्डेलिया क्रूज ड्रग मामले में कथित तौर पर 25 करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी सैनविल उर्फ सैम डिसूजा ने मंगलवार को अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। डिसूजा की याचिका पर बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में सुनवाई होने की संभावना है।
2 of 6
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), मुंबई के जोनल पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े ने शहर के तट पर गोवा जाने वाली कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापे की निगरानी की थी। वह भी इस रिश्वत मामले के मुख्य आरोपियों में से एक हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सैम डिसूजा के खिलाफ एफआईआर को रद्द करने की उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी जैसी किसी भी कठोर कार्रवाई से अंतरिम संरक्षण देने से इनकार कर दिया था। हाई कोर्ट द्वारा राहत न मिलने कुछ दिनों बाद डिसूजा ने अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है।
3 of 6
सैम डिसूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉम्बे हाई कोर्ट की अवकाश पीठ ने कोई राहत देने से इनकार करते हुए आरोपी डिसूजा से कहा था कि वह अग्रिम जमानत के लिए सत्र अदालत जा सकते हैं। इसके बाद डिसूजा ने हाई कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली थी। सीबीआई ने हाल ही में कोर्डेलिया क्रूज ड्रग मामले में आर्यन खान को फंसाने के लिए कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में समीर वानखेड़े के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
4 of 6
सैम डिसूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
सीबीआई ने 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी वानखेड़े और चार अन्य लोगों पर कथित आपराधिक साजिश और जबरन वसूली की धमकी के अलावा एनसीबी की एक शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत रिश्वतखोरी से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
5 of 6
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सीबीआई के अनुसार, एनसीबी, मुंबई जोन को अक्टूबर 2021 में कोर्डेलिया नामक निजी क्रूज जहाज पर कई व्यक्तियों द्वारा नशीले पदार्थों के सेवन और उसे अपने पास रखने से जुड़ी जानकारी मिली थी। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि उसके कुछ अधिकारियों ने साजिश रची और आरोपियों से रिश्वत के रूप में अनुचित लाभ प्राप्त किया।