पा रंजीत की फिल्म Attakatthi से डेब्यू करने वाले एक्टर दिनेश के साथ एक ऐसी घटना हुई जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल शूटिंग के दौरान दिनेश को कमांडोज ने गन पॉइंट पर उठा लिया।
ऐसा एक गलतफहमी की वजह से हुआ। एक्टर दिनेश जो कि अपनी अपकमिंग फिल्म में एक लॉरी ड्राइवर की भूमिका निभा रहे हैं, एक सीन के लिए अपनी गाड़ी से लटक रहे थे। जैसे ही कमांडो फोर्स ने उन्हें ऐसा करते हुए देखा फोर्स ने दिनेश की गाड़ी रुकवा ली।
कमांडो कैमरा नहीं देख पाए जो कि लॉरी के पीछे रखा हुआ था। उन्हें लगा कि वह नियम तोड़ रहे हैं। नतीजतन कमांडोज ने दिनेश को घेर लिया और उन्हें गन प्वॉइंट पर ले लिया।
फिर क्या था फिल्म के निर्देशक ऐसा होते देख अपनी गाड़ी से चिल्लाए ताकि जवान ये समझ सकें कि यहां शूटिंग चल रही थी। तब जाकर जवानों ने एक्टर दिनेश को रिहा किया। इस घटना ने मौके पर अफरा तफरी का माहौल पैदा कर दिया।
फिलहाल दिनेश फिल्म Irandam Ulagaporin Kadaisi Gundu में काम कर रहे हैं। दिनेश रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' में भी काम कर चुके हैं।