इस वक्त शाहरुख खान और चंकी पांडे अपने बच्चों आर्यन खान एवं अनन्या पांडे के कारण परेशान हैं। आर्यन खान पर ड्रग्स का सेवन करने से लेकर इंटरनेशनल ड्रग्स तस्करी की साजिश में शामिल होने के गंभीर आरोप है। शाहरुख के बेटे पर एनडीपीएस ऐक्ट की धारा 8(सी), 20(बी), 27, 28, 29 और 35 के तहत मुकदमा दर्ज है और वह आर्थर रोड जेल में है। वहीं, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को भी एनसीबी ने तलब किया और पूछताछ की है। एनसीबी ने अनन्या पांडे के दोनों मोबाइल फोन और लैपटॉप समेत 7 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को फॉरेंसिक एनालिसिस के लिए भेजा है। आर्यन खान के व्हॉट्सएप चैट में नाम आने के बाद अनन्या, एनसीबी की रडार पर आई है। दरअसल, बॉलीवुड में चंकी पांडे और शाहरुख खान का परिवार एक-दूसरे के काफी करीब है। चंकी और शाहरुख के बीच बेहद पुरानी दोस्ती है।
रिश्ता: शाहरुख खान के बेहद करीबी हैं चंकी पांडे, संघर्ष के दिनों में 'किंग खान' को दिया था सहारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन