साल 2022 का आखिरी महीना और साल का आखिरी त्योहार क्रिसमस। दुनिया भर में क्रिसमस डे खुशी के साथ सेलिब्रेट किया गया। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक सभी सितारे क्रिसमस धूमधाम से मनाते हैं। कुछ लोग क्लब में सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं तो कुछ अपने परिवार के साथ। सभी इस दिन अपने घर पर क्रिसमस ट्री लगाते हैं और उसे अच्छे से सजाते भी हैं। टेलीविजन इंडस्ट्री और बॉलीवुड के कई सितारे इस दिन को सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। चलिए एक नजर डालते हैं किन-किन सितारों ने किस तरह सेलिब्रेट किया यह त्योहार...
Christmas 2022: प्रियंका चोपड़ा से ऐश्वर्या राय तक, सितारों ने इस अंदाज में मनाया क्रिसमस डे
क्रिसमस के खास मौके पर हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर बेटी आराध्या के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, सभी को मेरी क्रिसमस और ढेर सारा प्यार। शांति, अच्छा स्वास्थ्य और ईश्वर का आशीर्वाद सब पर बना रहे।
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा के लिए क्रिसमस बेहद खास रहा, क्योंकि उन्होंने पहली बार अपनी बेटी मालती के साथ यह त्योहार मनाया। उन्होंने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- सुबह की चुस्कियों और क्रिसमस मैजिक के लिए तैयार। इस वीडियो में उन्होंने अपनी बेटी के पैरों की झलक और अपने बेडरूम से खूबसूरत नजारा दिखाया।

टेलीविजन एक्टर अर्जुन बिजलानी इन दिनों स्प्लिट्सविला होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने बेटे के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। अर्जुन बिजलानी ने घर में ही क्रिसमस डे को एंजॉय किया। वीडियो में उनका बेटा अर्जुन क्रिसमस की टोपी पहनते दिखा।
सबके चहेते स्टार कपल अली गोनी और जैस्मीन भसीन ने इस बार अपनी फैमिली के साथ गोवा में क्रिसमस मनाया। अली गोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गोवा वेकेशन के फोटो शेयर किए।
यह भी पढ़ें:जब इन एक्ट्रेस ने भारी लहंगे छोड़ शादी के लिए चुनी साड़ी, लगीं बेहद हसीन