बीते दिनों साउथ के सुपरस्टार चियान विक्रम को हार्ट अटैक की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती होने की खबरें वायरल हो रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि अभिनेता को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस खबर को उनके बेटे ध्रुव ने अफवाह बताकर खारिज कर दिया था। अब अभिनेता चियान विक्रम ने एक इवेंट के दौरान अपने स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों को लेकर रिएक्ट किया।
2 of 4
चियान विक्रम
- फोटो : File pic
दरअसल, अभिनेता विक्रम कोबरा के वीडियो लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हार्ट अटैक की अफवाहों पर विराम लगाया और बताया कि उनके चेहरे को किसी बीमार व्यक्ति के चेहरे के साथ मॉर्फ करके दिखाया गया। उन्होंने इस बात पर नाराजगी भी जताई कि मीडिया हाउस ने उनके इस मॉर्फ फोटो का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस का साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया।
3 of 4
Chiyaan Vikram
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर कोबरा इवेंट के दौरान का अभिनेता एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी हेल्थ को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं, 'मैंने मेरी सारी रिपोर्ट्स देखी हैं। कई लोगों ने मेरी फोटो को बीमार व्यक्ति की फोटो के साथ मॉर्फ करके थंबनेल इमेज की तरह इस्तेमाल किया। वह कुछ ज्यादा क्रिएटिव हुए, जो अच्छा भी है। मैंने अपनी लाइफ में बहुत कुछ एक्सपीरियंस किया है, तो यह मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं थी। मेरे परिवार, दोस्त और फैंस ने काफी साथ दिया है। इससे ज्यादा जीवन में और कुछ नहीं चाहिए।'
4 of 4
पीएस-1
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि विक्रम के मैनेजर और बेटे दोनों ने ही अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया था। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट अटैक की सभी खबरों को अफवाह बताकर उन्हें प्राइवेसी देनी की बात कही थी। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म 'पीएम 1' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। 500 करोड़ के बजट में बनी मणिरत्नम की यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।