कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा (Chirranjeevi) का पिछले महीने आज ही के दिन निधन हो गया था। चिरंजीवी ने बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस लीं थी, वो 39 साल के थे। उनके निधन के एक महीने पूरे होने पर एक्टर के परिवार ने प्रेयर मीट का आयोजन किया था।
चिरंजीवी सर्जा के निधन के एक महीने बाद परिवार ने रखी प्रेयर मीट, गर्भवती मेघना राज ने पति के लिए लिखा भावुक पोस्ट
प्रेयर मीट की तस्वीरें चिरंजीवी की पत्नी मेघना राज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। इस दौरान सबसे खास बात ये रही की तस्वीर में सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट है। चिरंजीवी सर्जा के परिवार की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
A post shared by Meghana Raj Sarja (@megsraj) on
मेघना राज ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा 'चिरु ने हमेशा मुझसे कहा मेरा परिवार हमेशा के लिए... उन्होंने कहा कि जब दुनिया आपको आपके एक्शन पर जज करेगी तो सिर्फ परिवार ही आपका साथ देगा। मेरे प्यारे चिरु, तुम एक सेलिब्रेशन हो और हमेशा रहोगे। मुझे पता है तुम्हें ये पसंद नहीं होगा लेकिन तुम ही मेरे हंसने की वजह हो। तुमने मुझे सबसे कीमती चीज दी है, मेरा परिवार। बस हम। हमेशा वैसे ही जैसा तुम पसंद करते थे। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।'
A post shared by Meghana Raj Sarja (@megsraj) on
बता दें चिरंजीवी सर्जा की पत्नी और एक्ट्रेस मेघना राज गर्भवती हैं। उनकी शादी दो साल पहले ही हुई थी, दोनों ने 2 मई 2018 को शादी रचाई थी। कैथलिक रीति-रिवाज से शादी करने के बाद कन्नड़ एक्टर्स चिरंजीवी सर्जा और मेघना राज ने हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी की थी।
A post shared by Meghana Raj Sarja (@megsraj) on
10 सालों से मेघना राज और चिरंजीवी सर्जा की दोस्ती थी, लेकिन यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला। मेघना भी जानी मानी अभिनेत्री हैं। चिरंजीवी ने अपने फिल्मी करियर में 22 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। चिरंजीवी सर्जा ने 2009 में फिल्म 'वायुपुत्र' से एक्टिंग की शुरुआत की थी।
पढ़ें- सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के नाम पर मजदूर को आने लगे फोन, परेशान होकर पुलिस में करनी पड़ी शिकायत