तस्वीर में जिस बाल कलाकार को आप देख रहे हैं उन्हें 80 के दशक की कई फिल्मों में आपने देखा होगा। इस बाल कलाकार का नाम है बेबी गुड्डू जो उस दौर में काफी मशहूर थीं। बेबी गुड्डू का असली नाम शाहिंदा बेग है। हालांकि अब वह फिल्मों से दूर हो चुकी हैं। तो चलिए बताते हैं कि कहां और क्या करती हैं बेबी गुड्डू उर्फ शाहिंदा बेग।
2 of 5
बेबी गुड्डू
- फोटो : फाइल
बेबी गुड्डू फिल्ममेकर एमएम बेग की बेटी हैं। बेबी गुड्डू ने तीन साल की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू किया। 1984 में उन्होंने पहली फिल्म पाप और पुण्य की थी। इसमें उनका किरदार और अभिनय लोगों को बहुत पसंद आया। फिल्मों के अलावा बेबी गुड्डू ने टूथपेस्ट और सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापनों में भी काम किया। अपनी अदाकारी से वह घर घर में मशहूर हो गई थीं।
3 of 5
बेबी गुड्डू
- फोटो : फाइल
बेबी गुड्डू ने औलाद, परिवार, घर घर की कहानी, मुल्जिम और नगीना सहित करीब 30 से ज्यादा फिल्में की हैं। स्क्रीन पर उनकी क्यूटनेस लोगों को बहुत पसंद आती थी। राजेश खन्ना को वह इतनी पसंद आई थीं कि उनके लिए एक टेलीफिल्म भी बनाई थी जिसका नाम था आधा सच और आधा झूठ।
4 of 5
बेबी गुड्डू
- फोटो : फाइल
बेबी गुड्डू ने उस दौर में श्रीदेवी, जया प्रदा, पूनम ढिल्लन, अमिताभ बच्चन, जितेंद्र और मिथुन चक्रवर्ती सहित सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया। श्रीदेवी के साथ तो उन्होंने कई फिल्में कीं। फिल्मों में इतनी लोकप्रियता के बावजूद उन्होंने 11-12 साल की उम्र में अचानक से इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। वह आगे की पढ़ाई पर ध्यान देने लगीं।
5 of 5
बेबी गुड्डू
- फोटो : फाइल
फिलहाल शाहिंदा बेग दुबई में हैं। वह अमीरात एयरलाइंस में नौकरी करती हैं। काफी सालों से वह वहां रह रहीं हैं। उनकी उम्र चालीस साल के करीब है। सोशल मीडिया पर उनकी बहुत ही कम फोटोज सामने आती हैं। अब उन्हें आप देखें तो शायद पहचान नहीं पाएं। शाहिंदा बेग अब कभी कभी ही भारत आती हैं और बॉलीवुड से दूर हो गई हैं।
करणवीर बोहरा के घर आई नन्ही परी, वीडियो साझा कर दिखाई बेटी की झलक