{"_id":"5e1c6c238ebc3e87c70de563","slug":"chhapaak-actress-deepika-padukone-attends-photographers-prize-distribution-ceremoney-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वादे की पक्की हैं दीपिका पादुकोण, 'छपाक' अभिनेत्री ऐसे किया साबित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वादे की पक्की हैं दीपिका पादुकोण, 'छपाक' अभिनेत्री ऐसे किया साबित
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 13 Jan 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण इन दिनों मनोरंजन से लेकर राजनैतिक गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म 'छपाक' के रिलीज से ठीक पहले दीपिका ने जेएनयू जाकर घायल छात्रों से मिलने के फैसले ने सभी को हक्का-बक्का कर दिया था। अब वह फिर एक बार चर्चा में हैं। दरअसल दीपिका ने बीते दिनों फोटोग्राफर्स एसोसिएशन में नामांकित प्रतिभा को पुरस्कार से सम्मानित किया है।
2 of 4
deepika padukone
- फोटो : social media
दीपिका इन दिनों फिल्म 'छपाक' को लेकर व्यस्त हैं लेकिन तमाम व्यस्तता के बीच दीपिका ने इस पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए समय निकाला। दरअसल दीपिका ने बहुत पहले इस समारोह में शरीक होने का वादा किया था। गौरतलब है कि 10 जनवरी को रिलीज हो चुकी फिल्म 'छपाक' को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म ने तीन दिनों में अभी तक कुल 19.02 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने जहां शुक्रवार को 4.77 करोड़ रुपये, शनिवार को 6.90 करोड़ रुपये और रविवार को 7.35 करोड़ रुपये की कमाई की है।
3 of 4
Deepika Padukone film Chhapaak
- फोटो : twitter
यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में लक्ष्मी का किरदार दीपिका ने निभाया है। फिल्म में उनके किरदार का नाम मालती है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। वहीं इसका निर्माण दीपिका के केए प्रोडक्शंस और फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने मिलकर किया है। निर्माता के तौर पर यह दीपिका की पहली फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social Media
उल्लेखनीय है कि फिल्म के रिलीज से पहले दीपिका की यह फिल्म विवादों में घिरती हुई नजर आ रही थी। जेएनयू जाकर हिंसा का शिकार हुए छात्रों का सपोर्ट करने के विरोध में एक तबका 'छपाक' को बहिष्कार करने की अपील करने लगा था। हालांकि फिल्म की कहानी और अभिनय के आगे सारे विवाद धरे के धरे रह गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।