{"_id":"59c627924f1c1bb5688b61d9","slug":"chetan-bhagat-do-not-like-arjun-kapoor-and-shraddha-kapoor-starrer-half-girlfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चेतन भगत को पसंद नहीं आई 'हाफ गर्लफ्रेंड', कहा-अगली फिल्म में सारा स्टार कास्ट बदल दूंगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चेतन भगत को पसंद नहीं आई 'हाफ गर्लफ्रेंड', कहा-अगली फिल्म में सारा स्टार कास्ट बदल दूंगा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sat, 23 Sep 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
half girlfriend
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मई में रिलीज हुई अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' चेतन भगत के नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर बनाई गई थी, लेकिन लगता है चेतन को यह फिल्म पसंद नहीं आई। जानें ऐसा क्या कह दिया चेतन भगत ने।
chetan bhagat
चेतन ने फिल्म के बारे में कहा, 'यह बहुत फिल्मी था। मैं जानता हूं कि अच्छी फिल्म बनाने के लिए सब बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन इसे और बेहतर बनाया जा सकता था। जब अर्जुन लीड रोल में हों तो अपेक्षा बढ़ जाती है।'
chetan bhagat
एक समय यह भी खबर आई थी कि चेतन की साल 2011 में आई किताब 'रेवोलुशन 2020' पर भी फिल्म बनाई जाएगी, लेकिन यह अभी तक मुमकिन नहीं हो पाया। चेतन ने बताया, 'इस फिल्म को लेकर कुछ विवाद हो गया था, लेकिन अब इसे बनाने का अधिकार सिर्फ मेरे पास है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
chetan bhagat
उन्होंने कहा, 'बहुत से प्रोड्यूसर्स और स्टूडियोज ने इस फिल्म को बनाने की इच्छा जताई है। उन्होंने इस तरफ भी इशारा किया कि फिल्म में अर्जुन कपूर नजर नहीं आएंगे।' इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म का कास्ट बदला जाएगा जो इस साल के अंत तक अनाउंस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
हाफ गर्लफ्रेंड ट्रेलर
इसके पहले अर्जुन, चेतन की लिखी नॉवेल '2 स्टेट्स' पर बनी फिल्म में लीड रोल में दिख चुके हैं। '2 स्टेट्स' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आई थीं। चेतन ने यह भी बताया कि अगर उन्हें सही प्रोड्यूसर मिला तो वो 'वन इंडियन गर्ल' के स्क्रीनप्ले पर भी काम करेंगे।