{"_id":"5b85151142c7924657042208","slug":"chandigarh-bollywood-actress-jaya-prada-told-how-to-make-husband-wife-relation-perfect","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी के संबंधों पर खुलकर बोलीं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, बताया कैसे बनाएं परफेक्ट रिलेशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पति-पत्नी के संबंधों पर खुलकर बोलीं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, बताया कैसे बनाएं परफेक्ट रिलेशन
मुंबई से लौटकर मोहित धुपड़
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
जया प्रदा
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान पति-पत्नी के संबंधों पर खुलकर बात की और बताया कि एक परफेक्ट रिलेशन कैसे बनाएं, क्योंकि ये उन्हीं के हाथ में होता है।
Trending Videos
जया प्रदा
धारावाहिक ‘परफेक्ट पति’ से कई साल बाद परदे पर वापसी करने वाली मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा का मानना है कि ‘जोड़ी’ तो ऊपर वाला (रब) बनाता है, लेकिन जोड़ी को ‘परफेक्ट’ बनना पति और पत्नी का काम होता है। यह रिश्ता पति-पत्नी की अच्छी समझ से ही इस मजबूती की डोर में बंधता है। इसमें सास की भूमिका भी बड़ी भूमिका होती है, जिसे अपने बेटे और बहू में कभी कोई फर्क नहीं करना चाहिए। बहू भी उसकी बेटी होनी चाहिए।
जयाप्रदा
जयाप्रदा ने यह बातें मुंबई में आयोजित ‘परफेक्ट पति’ के प्रोमोशन कार्यक्रम में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहीं। उन्होंने बताया कि वे इस सीरियल में राजस्थानी सास ‘राज्यश्री राठौड़’ के रूप में नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि अमूमन सास और बहू के रिश्ते को खटास भरे नजरिए से देखा जाता है लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं होता। सास और बहू बहुत गहरी दोस्त बन भी सकती हैं। सास बेटे से ज्यादा बहू को प्यार कर सकती है। इन संभावनाओं से कैसे इंकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jaya prada
जयाप्रदा ने चिंता जताते हुए कहा कि आज शहरों और गांवों में बहुओं की हालत बहुत अच्छी नहीं है। खासकर गांवों में तो स्थिति ज्यादा खराब है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गांवों में देखा है कि आठवीं पढ़ने के बाद बहुत से लोग अपनी बच्चियों की शादी कर देते हैं, कम उम्र में वो बहू बन जाती हैं और फिर उनकी जिंदगी घर की चहारदीवारी तक सीमित रह जाती है।
विज्ञापन
जया प्रदा
परफेक्ट पति’ में भी दिखेंगी रिश्तों की रोचक कहानी
जयाप्रदा ने बताया कि धारावाहिक में आयुष आनंद उनके स्टाइलिश और चालाक बेटे पुष्कर की भूमिका में होंगे जबकि सायली संजीव एक छोटे शहर की लड़की विधिता राजावत की भूमिका में हैं। राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बना ‘परफेक्ट पति’ विधिता के जीवन के सफ र पर ले जाएगा। वह एक आम लड़की है, जो अपने होने वाले जीवनसाथी की एक आदर्श छवि का सपना देखती है। जिंदगी और परिस्थितियों को लेकर उसका नजरिया पुष्कर के अमीर, आकर्षक और जुनूनी पुरुष से बिलकुल अलग है। जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पुष्कर से शादी के बाद विधिता के जीवन में हलचल मच जाती है।