साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्टन वन: शिवा' को लेकर चर्चा में हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर-आलिया भट्ट अभिनती इस फिल्म में नागार्जुन अहम किरदार में नजर आए हैं। बता दें कि नागार्जुन साउथ के बड़े स्टार्स में शुमार हैं। हाल ही में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर बात करते हुए नागार्जुन ने अपनी पर्सनल लाइफ पर भी बात की। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे नागा चैतन्य और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के तलाक पर भी खुलकर बातचीत की।
2 of 4
सामंथा और नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
आए दिन नागा चैतन्य और सामंथा के तलाक से जुड़े सवालों का सामना एक्टर को करना पड़ता है। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान नागार्जुन ने इस पर कहा, 'नागा खुश है। मैं बस इतना ही देख रहा हूं और यह मेरे लिए काफी अच्छा है। दुर्भाग्य से यह भी उसका एक अनुभव है, जो उसके साथ हुआ। अब जो होना था हो चुका है। वह चीज गुजर चुकी है। उम्मीद है कि यह अनुभव धीरे-धीरे जिंदगी से बाहर हो जाएगा।'
3 of 4
नागार्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के दौरान नागार्जुन ने साउथ और हिंदी सिनेमा पर भी बात की। बॉलीवुड में बन रहे साउथ फिल्मों के रीमेक को लेकर नागार्जुन ने कहा, 'उन्हें फिल्मों के रीमेक बनाने बंद करने चाहिए। हर कोई ओटीटी पर सभी फिल्में देख रहा है। उन्हें यह बंद करना चाहिए। रीमेक बनते हैं तो तुलना होती हैं। इसलिए, मैं पर्सनली नहीं चाहता कि रीमेक बनने चाहिए।'
4 of 4
सामंथा प्रभु, नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा और नागा चैतन्य की बात करें तो बता दें कि दोनों ने एक-दूसरे को करीब पांच साल तक डेट करने के बाद साल 2017 में शादी करने का फैसला किया था। पिछले साल रिलीज हुई वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' के बाद जुलाई में सामंथा ने अपने पति का सरनेम अक्किनेनी हटा लिया, तो दोनों के बीच अलगाव की अफवाह उड़ी। इस अफवाह को अक्टूबर में सामंथा और नागा ने सोशल मीडिया के जरिए कंफर्म कर दिया। दोनों की शादी महज चार साल ही चली थी।