रणबीर कपूर ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने 15 वर्ष पूरे किए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी उन फिल्मों पर भी खुलकर की जो बॉक्स ऑफिस बुरी तरह फ्लॉप रहीं। इस बातचीत में उन्होंने अपने फ्लॉप फिल्म बॉम्बे वेलवेट का भी जिक्र करते हुए इसे सबसे बड़ी डिजास्टर बताया।
Bigg Boss 16: शिव ठाकरे ने इस हफ्ते रैंकिंग लिस्ट में मारी बाजी, अंकित-सुंबुल ने भी बनाई जगह तो अब्दू हुए बाहर
2 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर ने कहा, "फिल्म पर काम करते समय मैंने सोचा कि 'वाह, यह अद्भुत है कि अनुराग कश्यप इसका निर्देशन कर रहे हैं। हमारे पास इसमें कई शानदार कलाकार थे। जब आप एक फिल्म शुरू करते हैं तो आप दृष्टिकोण खो देते हैं क्योंकि आप प्रक्रिया के सामने आत्मसमर्पण कर देते हैं। आप फिल्म निर्माण के लिए आत्मसमर्पण कर देते हैं, आप चरित्र के प्रति समर्पण कर देते हैं ... बॉम्बे वेलवेट के साथ भी कुछ ऐसा ही था। बॉम्बे वेलवेट नहीं चली क्योंकि यह अच्छी फिल्म नहीं थी।
Kathmandu Connection 2: 'काठमांडू कनेक्शन सीजन 2' का दमदार टीजर रिलीज, प्लेन हाईजैक से जुड़ी है कहानी
3 of 4
अनुराग बासु के साथ रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बातचीत में रणबीर ने अपने अन्य प्रोजेक्ट पर भी बात की। जग्गा जासूस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह मेरे करियर की एकमात्र फिल्म थी जिसकी असफलता ने मुझे आहत किया क्योंकि इसे बहुत ही जुनून के साथ बनाया गया था।"
Ranbir-Shraddha: रणबीर-श्रद्धा की नई फिल्म के टाइटल का एलान, नाम सुन चकराया फैंस का सिर
4 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता देंं कि रणबीर आखिरी बार 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आए थे। फिल्म में उनकी पत्नी आलिया भट्ट भी लीड रोल में थीं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 257.44 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 430 करोड़ के पार था। रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ एक फिल्म में दिखने वाले हैं। इसके अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में भी काम कर रहे हैं।
Vivaad Bollywood Ke: जब सलमान ने सुभाष घई को सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, सलीम खान ने माफी मांगकर सुलझाया था मसला