इस समय सिनेमाघरों में कई नई फिल्में दर्शकों के लिए प्रदर्शित हो रही हैं, जिनमें लवयापा, बैडएस रवि कुमार, देवा, विदामुर्याची, और तंडेल जैसी फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं कि सोमवार के इम्तिहान में किस फिल्म ने बाजी मारी और कौन फेल रही...
Valentine Week 2025: प्यार के रंग में रंगे टीवी के ये हिट सीरियल्स, वैलेंटाइन वीक पर एक बार फिर देखिए
2 of 6
बैडएस रवि कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बैडएस रवि कुमार
हिमेश रेशमिया अभिनीत फिल्म बैडएस रवि कुमार अपने डायलॉग की वजह से रिलीज से पहले खूब चर्चा में रही। फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई भी की, लेकिन दूसरे दिन से यह फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर सकी। पहले दिन बैडएस रवि कुमार ने दो करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने 2 करोड़, तीसरे दिन एक करोड़ 40 लाख रुपये कमाए। मंडे टेस्ट में यह फिल्म पूरी तरह फेल रही। चौथे दिन यह फिल्म महज 60 लाख रुपये ही कमा सकी। फिल्म का कुल कलेक्शन अब छह करोड़ 75 लाख रुपये हो गया है।
Ranveer Allahbadia-B Praak: विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया को बड़ा झटका, बी प्राक ने ठुकराया पॉडकास्ट का ऑफर
3 of 6
लवयापा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लवयापा
जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा भी दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही है। यह फिल्म टिकट खिड़की पर बेहद कम कमाई कर रही है। पहले दिन इसने एक करोड़ 15 लाख, दूसरे दिन एक करोड़ 65 लाख, तीसरे दिन एक करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की। मंडे टेस्ट में यह फिल्म भी फेल रही है। सोमवार को फिल्म ने 60 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन पांच करोड़ 15 लाख रुपये हो गया है।
4 of 6
देवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवा
शाहिद कपूर की देवा भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है। फिल्म ने पहले हफ्ते में महज 28.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की स्थिति डांवाडोल है। 11वें दिन इस फिल्म ने 50 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 32.25 करोड़ रुपये हो गया है।
5 of 6
विदामुयार्ची
- फोटो : यूट्यूब
विदामुयार्ची
अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची पहले दिन ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही थी। हालांकि, दूसरे दिन से फिल्म के कलेक्शन उतने अच्छे नहीं रहे। सोमवार की परीक्षा यह फिल्म भी पास नहीं कर सकी। पांचवें दिन इस फिल्म ने महज तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 65.25 करोड़ रुपये हो गई है।