फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shikhar Pahariya Janhvi Kapoor: बोनी ने ली बेटी के दोस्त की पक्की गारंटी, बोले, मैं उसे अच्छे से जानता हूं

Mon, 01 Apr 2024 09:17 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 01 Apr 2024 09:17 AM IST
सार

बोनी कपूर ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, मैं शिखर से प्यार करता हूं और वास्तव में कुछ साल पहले जान्हवी उससे नहीं मिल रही थी लेकिन मेरी तब भी उससे दोस्ती थी। मुझे यकीन था कि वह कभी भी एक्स नहीं हो सकता। 

विज्ञापन
Boney Kapoor Opens up about Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Relationship I was convinced He can never be an Ex
बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया अक्सर अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हालांकि, दोनों ही अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं। मगर हाल ही में बोनी कपूर ने अपनी बेटी जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर बात की है।

Boney Kapoor Opens up about Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Relationship I was convinced He can never be an Ex
जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बोनी कपूर ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'मैं शिखर से प्यार करता हूं और वास्तव में कुछ साल पहले जान्हवी उससे नहीं मिल रही थी लेकिन मेरी तब भी उससे दोस्ती थी। मुझे यकीन था कि वह कभी भी एक्स नहीं हो सकता। वह हमेशा आसपास रहेगा, जब कोई भी व्यक्ति आपके लिए होता है, चाहे वह मेरे लिए हो, चाहे वह जान्हवी के लिए हो, चाहे वह अर्जुन के लिए हो, वह सभी के साथ फ्रेंडली है।' 

Imtiaz Ali: कब बनेगी जब वी मेट 2 और लव आज कल 3? इम्तियाज अली ने उठाया राज से पर्दा

Boney Kapoor Opens up about Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Relationship I was convinced He can never be an Ex
जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने शिखर पहाड़िया की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास उनके जैसा कोई व्यक्ति है।' जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है। हालांकि, दोनों लंच और डिनर डेट पर जाने से कभी नहीं कतराते हैं। दोनों साथ में पार्टीज में भी नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boney Kapoor Opens up about Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Relationship I was convinced He can never be an Ex
जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया साथ में मालदीव में छुट्टियां मनाने भी जाते हैं, जिसकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। वहीं, जान्हवी के चाचा अनिल कपूर की जन्मदिन पार्टी में भी शिखर मौजूद थे। जाह्नवी कपूर ने पिछले महीने अपने 27वें जन्मदिन पर शिखर और करीबी दोस्त ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि के साथ तिरुपति मंदिर का दौरा किया था।

विज्ञापन
Boney Kapoor Opens up about Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Relationship I was convinced He can never be an Ex
जान्हवी कपूर, बोनी कपूर, शिखर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

शिखर पहाड़िया राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। कथित तौर पर शिखर और जान्हवी पहले सीरियस रिलेशनशिप में थे लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया। कॉफी विद करण सीजन 7 में करण जौहर ने डेटिंग की अफवाहों की लगभग पुष्टि कर दी थी। मगर जान्हवी ने तब कहा था कि वह सिंगल हैं। इसके अब फिर से दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है।  

फिल्मफेयर अवॉर्ड नीलाम कर विजय ने उन पैसों का क्या किया?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed