बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा ने फिल्म इंडस्ट्री में उथल-पुथल मचा दी है। पैन इंडिया फिल्म के शुरू हुए कॉन्सेप्ट ने पूरे भारत में साउथ फिल्मों के स्थिति को और मजबूती से पेश किया है, जिनके आगे बॉलीवुड फिल्में पिछड़ती हुई दिखाई पड़ रही हैं। इसका ताजा उदाहरण रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के रूप में सामने आया है, जो बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के तीन दिनों में ही दम तोड़ती दिख रही है। लेकिन एक महीने पहले रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए बैठी है। इन सबसे बॉलीवुड के फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं, लेकिन हमारे पास एक ऐसी खबर है, जो उन सबके चेहरों की मुस्कान वापस लौटा देगी।
Bollywood vs South: भाषा विवाद के बीच साउथ में बनने जा रही है बॉलीवुड की इस फिल्म की रीमेक, नाम सुन रह जाएंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 16 May 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन