फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pari Ka Swayamvar: दिल्ली में मीका दिखाते रहे नखरे, मुंबई में परिणीति चोपड़ा का हो गया स्वयंवर

Thu, 24 Mar 2022 08:11 PM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 24 Mar 2022 08:11 PM IST
विज्ञापन
parineeti chopra special swayamvar on hunarbaaz desh ki shaan mika singh thrown tantrums
शो-हुनरबाज-देश की शान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिल्ली में गायक मीका ने अपने ही शादी के रियलिटी शो को लेकर खूब नखरे दिखाए। देर शाम तक लोगों की लाइन लगी रही कि किसी तरह उनसे बात हो जाए और जिनका भी नंबर इसमें लग गया वह अपने को किस्मत का धनी मानते हुए होटल से वापस लौटे। उधर, मुंबई में कलर्स के शो ‘हुनरबाज-देश की शान’ में भी ड्रामे खूब हो रहे हैं। शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए कभी छोटे परदे पर उदित नारायण की शादी को लेकर खेल खेला गया था, इस बार बारी परिणीति चोपड़ा की है।

parineeti chopra special swayamvar on hunarbaaz desh ki shaan mika singh thrown tantrums
शो-हुनरबाज-देश की शान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जब ‘हुनरबाज-देश की शान’ शो की शुरूआत हुई थी, तो करण जौहर ने अपनी को-जज परिणीति चोपड़ा से उनके लिये एक परफेक्ट मैच ढूंढने का वादा किया था। इस शो के आगामी एपिसोड में परिणीति का एक स्पेशल ‘स्वयंवर’ दिखाया जाएगा क्योंकि करण इस हफ्ते अपना वादा पूरा करने वाले हैं। वह इस स्वयंवर में परिणीति की मुलाकात कुछ सर्वगुण सम्पन्न दूल्हों से करवाने वाले हैं। शो के इस एपीसोड की शूटिंग में मौके पर ‘परिणीति का स्वयंवर’ लिखा हुआ भी मिला और शूटिंग के दौरान यहां पहुंचे शो में भाग लेने वाले मशहूर कलाकार, शिविन नारंग, अर्जित तनेजा और विशाल आदित्य सिंह।

parineeti chopra special swayamvar on hunarbaaz desh ki shaan mika singh thrown tantrums
शो-हुनरबाज-देश की शान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘परिणीति का स्वयंवर’ की शूटिंग के दौरान विशाल अपनी बारात के साथ मंच पर आते हैं, जबकि शिविन नारंग एक बाइक पर बैठकर धमाकेदार एंट्री करते नजर आए। वहीं दूसरी ओर, अर्जित इस शो में करण चौहान के ऐक्ट के दौरान जादुई रूप से प्रकट हुए और परिणीति को इम्प्रेस करने की कोशिश करते दिखे। शिविन ने इस दौरान मंच पर गाना भी गाया। शिविन ने अगर ‘मैं यहां हूं’ गाना गाया तो विशाल भी पीछे नहीं रहे और ‘दिल का आलम’ गाते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
parineeti chopra special swayamvar on hunarbaaz desh ki shaan mika singh thrown tantrums
शो-हुनरबाज-देश की शान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लेकिन, परी का दिल जीतने की कोशिश इतनी आसान भी नहीं हैं क्यों इसके बाद इन तीनों को परिणीति के साथ ही उनकी ‘हुनरबाज़’ फैमिली यानी कि मिथुन चक्रबर्ती, करण जौहर और म्यूजिक सेंसेशन कुमार सानू को भी लुभाने का प्रयास करना है। ऐसा कहा जाता है कि किसी भी इंसान के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर गुजरता है और इसलिये इन तीनों को परिणीति के पसंदीदा खाने ‘आलू का पराठा’ बनाने के फाइनल टेस्ट से होकर भी गुजरना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed