टेलीविजन धारावाहिकों के लिए शूटिंग करने पहुंचने वाले सीनियर कलाकारों में सबसे आगे रहीं अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को कोरोना हो गया है। इसके अलावा अभिनेता आफताब शिवदासानी की सेहत ठीक बताई जाती है, उनके साथ काम कर रहे कलाकार जैन इमाम की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बीच वरिष्ठ अभिनेत्री सुरेखा सीकरी की सेहत में भी सुधार हुआ है।,
2 of 6
हिमानी शिवपुरी
- फोटो : AmarUjala
टीवी के कॉमेडी धारावाहिक 'हप्पू की उलटन पलटन' में कटोरी देवी सिंह का किरदार निभा रही अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। यह जानकारी खुद हिमानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। हालांकि, हिमानी के इस वायरस से पीड़ित होने के चलते शो की शूटिंग बंद नहीं हुई है। क्योंकि, उस समय हिमानी इस शो के सेट पर नहीं, बल्कि एक विज्ञापन की शूटिंग कर रही थीं। हिमानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूं। पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आया आया हो, वह खुद भी अपना कोरोना वायरस का टेस्ट करवा ले।' ज्ञात है कि इस शो के निर्माता संजय कोहली के भी हाल ही में कोरोना वायरस से पीड़ित होने की खबर आई हैं। उन्होंने भी खुद को होम क्वॉरेंटीन कर रखा है।
3 of 6
आफताब शिवदासानी
- फोटो : instagram: aftabshivdasani
अभिनेता आफताब शिवदासानी भी शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। वह लोनावला में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। जब उनके इस वायरस से संक्रमित होने की खबर आई तो उनके साथ काम कर रहे बाकी लोगों ने भी अपना टेस्ट करवाया है। उनमें से एक हैं अभिनेता जैन इमाम। अच्छी बात यह है कि जैन का परीक्षण नकारात्मक आया है।
4 of 6
जैन इमाम
- फोटो : Instagram-zainimam_official
जैन ने अपने बयान में कहा, 'हां, मेरी कोरोना वायरस के परीक्षण की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि, मैं अब भी इस वायरस से बचाव के सारे काम कर रहा हूं और घर से बाहर कदम भी नहीं रहा हूं। कभी-कभी इस वायरस के लक्षण सामने आने में समय लगता है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के कारण मैं बिना वजह बाहर नहीं घूमना चाहता। फिलहाल, मैं एकदम ठीक हूं और आने वाले कुछ दिनों में मैं एक बार फिर से अपना टेस्ट करवाऊंगा।'
5 of 6
सुरेखा सीकरी
- फोटो : File Photo
इस अच्छी खबर के बाद एक अच्छी खबर वरिष्ठ अभिनेत्री सुरेखा सीकरी के प्रशंसकों के लिए भी है। कुछ ही समय पहले ब्रेन स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती हुई अभिनेत्री सुरेखा सीकरी की हालत अब पहले से बेहतर है। और, डॉक्टर उन्हें आईसीयू से निकालने की तैयारी कर रहे हैं। उनके मैनेजर का कहना है कि सुरेखा अब बेहतर महसूस कर रही हैं और उन्हें अब जल्द ही आईसीयू से निकालकर अस्पताल के दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया जाएगा।