फरवरी 2025 बॉलीवुड फैंस के लिए एक रोमांचक महीना साबित होने वाला है। साल के दूसरे महीने में रोमांटिक-कॉमेडी से लेकर एक्शन फिल्में तक रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने लिए तैयार हैं।
Saturday Box Office: 'देवा' पर फिर भारी पड़ी 'स्काई फोर्स', बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा 'इमरजेंसी'-'गेम चेंजर' का हाल
2 of 5
लवयापा का टाइटल ट्रैक
- फोटो : यूट्यूब
लवयापा
'लवयापा' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो 7 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में जुनैद खान और खुशी कपूर नजर आएंगे। यह तमिल फिल्म 'लव टुडे' का हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी युवा प्रेमियों की है, जिसे कॉमिक अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है।
Sonam Kapoor: दिवंगत फैशन डिजाइनर रोहित बल को याद कर रैंप पर रो पड़ीं सोनम कपूर, 'गुड्डा' को दी श्रद्धांजलि
3 of 5
बैडेस रवि कुमार
- फोटो : यूट्यूब
बैडेस रवि कुमार
हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडेस रवि कुमार' 7 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। यह एक एक्शन-म्यूजिकल फिल्म है, जिसमें हिमेश रेशमिया ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी रवि कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी और सनी लियोनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों में खासा उत्साह पैदा कर चुका है।
4 of 5
छावा का एक दृश्य
- फोटो : यूट्यूब
छावा
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत 'छावा' 14 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'छावा' को मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया गया है।
5 of 5
मेरे हस्बैंड की बीवी
- फोटो : यूट्यूब
मेरे हस्बैंड की बीवी
'मेरे हस्बैंड की बीवी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह 21 फरवरी 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। इससे पहले वह 'पति, पत्नी और वो' जैसी हिट फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।
संबंधित वीडियो