हिंदी सिनेमा में कई अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं जिन्होंने बोल्ड किरदार निभाये हैं। लेकिन कई ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जिन्होंने परदे पर बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दीं। इन अभिनेत्रियों ने अपने किरदार से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि लीड अभिनेत्री बन सालों तक सिनेमा पर राज किया। हम आपको बताते हैं उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में।
सिमी ग्रेवाल
राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक सीन था जिसमें टीचर कपड़े बदल रही होती है और ऋषि कपूर उसे चुपके से देख रहे होते हैं। इस टीचर का किरदार सिमी ने निभाया था।
3 of 8
जीनत अमान
- फोटो : Twitter
जीनत अमान
साल 1978 में आई राज कपूर की फिल्म 'सत्यम शिवम् सुदंरम' भी काफी बोल्ड थी। इस फिल्म में जीनत अमान ने शुरुआत से आखिर तक बोल्ड कपड़े पहने थे और बोल्ड सीन भी दिए थे। खास तौर पर जीनत अमान का शशि कपूर के साथ फिल्माया गया टाइटल ट्रैक काफी सुर्खियों में रहा। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में जीनत और शशि कपूर ने काफी इंटीमेट सीन दिए थे।
मंदाकिनी
'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस मंदाकिनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में मंदाकिनी ने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे खासतौर पर झरने के नीचे वाला सीन। इस सीन में मंदाकिनी केवल सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें उन्हें झरने के नीचे खड़े होना था। इस सीन के लिए मंदाकिनी को आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म के बाद मंदाकिनी दाऊद इब्राहिम के साथ देखी गईं जिसके बाद उनका करियर खत्म हो गया।
परवीन बाबी
परवीन बाबी, एक ऐसी शख्सियत, जो हमेशा लोगों के दिमाग में रही। इस बिंदास हीरोइन को 1976 में टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज पर जगह दी थी। परवानी बाबी ने कई फिल्मों में बिकिनी पहनी। परवीन (Parveen Babi) सिनेमाई पर्दे पर वह सबकुछ 70 के दशक में कर रही थीं, जो अपनी चाहत, आधुनिकता और आत्म निर्भरता के नाम पर महिलाएं आज करना चाहती हैं।