मनोरंजन जगत एक ऐसी जगह है, जहां लुक्स सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। ऐसे में सितारों को ऑनस्क्रीन परफेक्ट दिखने के लिए मेकअप बहुत जरूरी है। अभिनेत्रियां अपने मेकअप का खासा ध्यान रखती हैं और अक्सर उनके लुक चर्चा में बने रहते हैं। अभिनेत्रियों को घंटों तक ड्रेसिंग रूम में अपना मेकअप कराते हुए बिताने पड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेकअप सिर्फ अभिनेत्रियों के चेहरे पर ही नहीं शरीर के कई हिस्सों पर किया जाता है।