फिल्मी सितारों के करियर की गाड़ी को आगे बढ़ाने में उनके फिल्मी किरदार अहम रोल निभाते हैं। फिल्म में एक ढंग का किरदार रातोंरात किसी भी एक्टर को सुपरस्टार बना देता है। यही वजह है कि सितारे फिल्मों का चुनाव काफी सोच-समझकर करते हैं। मगर, इसके बाद भी कई बार बाजी उल्टी पड़ जाती है। फिल्मों का चुनाव करते वक्त जरा सी असावधानी करियर की साख पर बट्टा लगा देती है। कई बार तो स्थिति ये हो जाती है कि एक खराब रोल की वजह से अच्छा-खासा करियर दांव पर लग जाता है और सितारे सिर्फ अफसोस जताते ही रह जाते हैं। खराब किरदार चुनने की गलती सिर्फ छोटे एक्टर्स से ही नहीं हुई है, बल्कि इंडस्ट्री के कई नामी एक्टर्स ऐसी फिल्में कर बैठे हैं, जिनका उन्हें आज तक अफसोस है। कौन हैं वो सितारे आइए जानते हैं...
Actors Regret: इन फिल्मों को लेकर आज तक अफसोस जताते हैं ये सितारे, हमेशा के लिए कर ली तौबा
अजय देवगन
फिल्म: 'हिम्मतवाला'
अभिनेता अजय देवगन काफी सोच-समझकर फिल्मों के लिए हां करते हैं। पर्दे पर वह जिस भी किरदार को अदा करते हैं, छा जाते हैं। मगर, फिल्म 'हिम्मतवाला' में काम करने का उन्हें अब तक अफसोस है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह इस फिल्म से नाखुश थे। जब उन्होंने यह फिल्म की तो सिनेमाहॉल पर नहीं चल पाई। एक बातचीत के दौरान अजय देवगन ने कहा था कि उन्होंने अपनी इस फिल्म को ट्रायल के वक्त भी नहीं देखा था, क्योंकि उन्हें यह अहसास हो गया था कि यह चलेगी नहीं।
गोविंदा
फिल्म: 'किल दिल'
अभिनेता गोविंदा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। एक दौर में वह कॉमेडी फिल्मों के बादशाह रहे। मगर एक वक्त ऐसा भी आया, जब गोविंदा के पास फिल्मों का अकाल हो गया। एक बातचीत के दौरान एक्टर ने कहा था कि उन्होंने 'किल दिल' में इसलिए काम किया था, क्योंकि उनके पास उस दौरान अच्छे ऑफर नहीं आ रहे थे। बता दें कि गोविंदा की यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी।
कटरीना कैफ
फिल्म: 'बूम'
अभिनेत्री कटरीना कैफ भी अपनी फिल्म 'बूम' में अपने किरदार को लेकर अफसोस जता चुकी हैं। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का हाल अच्छा नहीं रहा था। खास बात इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। बता दें कि अपनी इस पहली फिल्म में कैट ने कई बोल्ड सीन फिल्माए थे। इन्हें करने में एक्ट्रेस सहज नहीं थीं। इसके बाद से उन्होंने फैसला किया कि वे ऐसी फिल्में नहीं करेंगी।
फिल्म: 'हमशकल्स'
अभिनेता सैफ अली खान फिल्म 'हमशकल्स' में काम करने को अपनी गलती मानते हैं। वर्ष 2014 में आई यह फिल्म साजिद खान के निर्देशन में बनी थी। एक बातचीत के दौरान सैफ अली खान ने इस फिल्म को लेकर कहा था, 'हमशकल्स' करना एक बड़ी गलती थी। इसकी कोई स्क्रिप्ट नहीं थी। मैंने वही किया, जो साजिद ने मुझे करने को कहा। मैंने जब यह फिल्म देखी, तो मैंने खुद से ही कई सवाल कर डाले।'