भारत में फैले घातक कोरोना वायरस ने एक और नामचीन हस्ती को अपनी चपेट में ले लिया है। हिंदी फिल्मों और टीवी के वरिष्ठ कलाकार किरण कुमार अब इस जानलेवा वायरस के शिकार हो गए हैं। खबरों के अनुसार उन्होंने पिछले 10 दिनों से खुद को अपने घर में क्वारंटीन कर रखा है और इस खबर की पुष्टि उन्होंने खुद की है।
2 of 5
किरण कुमार
- फोटो : Social Media
मीडिया खबरों के अनुसार, किरण कुमार बताते हैं कि उन्हें इस बीमारी के कोई भी लक्षण नजर नहीं आए थे। वह एकदम ठीक थे। उन्होंने बताया है कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई खांसी, बुखार, सांस लेने में कोई दिक्कत या फिर कोई दूसरे लक्षण नहीं थे। लेकिन जब उन्होंने अस्पताल में टेस्ट करवाया तो वह टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया। फिलहाल वह अपने घर में क्वारंटीन हैं। अब आगामी सोमवार या मंगलवार में उन्हें फिर से चेकअप की जरूरत पड़ेगी।
3 of 5
किरण कुमार
- फोटो : Social Media
बता दें कि किरण कुमार को हिंदी सिनेमा में 'तेजाब' और 'खुदा गवाह' जैसी फिल्मों में बेहतरीन नकारात्मक किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। इसके लिए उनकी खूब सराहना हुई थीं। वह हिंदी फिल्मों के जाने माने दिवंगत कलाकार जीवन कुमार के बेटे हैं। उन्होंने हिंदी की सैकड़ों फिल्मों में काम किया है और हिंदी के साथ भोजपुरी और गुजराती टीवी धारावाहिकों में भी खूब नजर आए हैं।
4 of 5
कनिका कपूर
- फोटो : Social Media
किरण कुमार पहले अभिनेता नहीं है जिन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इससे पहले शुरुआत में ही गायिका कनिका कपूर, जोया मोरानी, उनकी बहन शजा मोरानी और उनके पिता करीम मोरानी भी इस महामारी का शिकार हो चुके हैं। अभिनेता पूरब कोहली भी खुद को कोरोना से संक्रमित होने की घोषणा कर चुके हैं।
5 of 5
पूरब कोहली
- फोटो : Social Media
हालांकि अब कनिका कपूर, जोया मोरानी, शजा मोरानी और उनके पिता करीम मोरानी इस वायरस से छुटकारा पा चुके हैं। वहीं, अभिनेता पूरब कोहली भी लंदन में अपने घर पर रहते हुए परिवार के साथ कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
लॉकडाउन में अटके मनोज बाजपेयी ने सुनाई मार्मिक कविता, ईद से पहले समझाई ये जरूरी बात