कार्तिक आर्यन अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करते हैं। रोमांटिक ड्रामा 'सत्य प्रेम की कथा' के बाद वे जल्द ही 'चंदू चैंपियन' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए वे इन दिनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं। प्रशिक्षण के साथ वे फिल्म की लगातार शूटिंग कर रहे हैं। एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान निर्देशक कबीर खान के साथ कार्तिक की यह पहली फिल्म भी है।
Prakash Raj: 'पीएम मोदी का आलोचक होने के कारण कई पार्टियां मुझे उम्मीदवार बनाना चाहती हैं', प्रकाश राज का दावा
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म की शूटिंग के बीच अभिनेता को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच सुपरस्टार अपनी मां के जन्मदिन के लिए समय निकालेंगे, जो 15 जनवरी को पड़ता है। इसके लिए अभिनेता ने 'चंदू चैंपियन' के निर्देशक कबीर खान से उन्हें एक ब्रेक देने का अनुरोध किया है ताकि वे जन्मदिन पर पूरा दिन अपनी मां के साथ बिता सकें।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने अपने हाथ की सर्जरी का किया खुलासा, अक्षय कुमार के साथ पोस्ट साझा कर दी जानकारी
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : social media
कबीर खान द्वारा निर्देशित, 'चंदू चैंपियन' एक खिलाड़ी की असाधारण वास्तविक जीवन की कहानी और उसकी कभी हार न मानने की भावना पर आधारित है। कार्तिक चंदू का किरदार निभाएंगे।
4 of 5
कार्तिक आर्यन-कबीर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस स्पोर्ट्स ड्रामा के अलावा, कार्तिक के पास भूल भुलैया 3 और आशिकी 3 भी है। पिछले साल कार्तिक के जन्मदिन पर, करण जौहर ने घोषणा की थी कि उन्होंने अभिनेता को भारतीय सेना पर आधारित एक युद्ध ड्रामा फिल्म के लिए चुना है।
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने झगड़े को खत्म करते हुए करण ने यह बात सोशल मीडिया पर साझा की थी। कार्तिक की फैन फॉलोइंग फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद से उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखा गया है। सोशल मीडिया पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है।
Crime Master Gogo: इस मूवी निर्देशक को बनना था क्राइम मास्टर गोगो, तकदीर ने यूं दिलाई शक्ति को अंदाज अपना अपना