गुरुवार को काला हिरन मामले में फैसले के बाद जब सलमान खान जोधपुर जेल गए तो उन्होंने डीआईजी से सबसे पहले ये एक बात पूछी। आगे जानिए...
उत्तराखंड निवासी बॉलीवुड क्रियेटिव प्रोड्यूसर सुमित अद्लक्खा ने कहा कि, सलमान खान बेहद ही साधारण और दरिया दिल इंसान हैं। उन्होंने हाल ही में जेल में कैदियों को कुछ चीजों के लिए काफी परेशान देखा था। इसके बाद उन्होंने कैदियों के लिए टॉयलेट सीट और पीने के पानी के लिए गीजर लगाने की बात कही थी।
वहीं जब वे बुधवार को जेल गए तो उन्होंने सबसे पहले डीआईजी से यही बात पूछी कि टॉयलेट सीट और गीजर लगा या नहीं। उनका कहना है कि, इस बात को लेकर सलमान का कहना था कि, जेल में कैदियों को इस तरह की काफी समस्या होती है। सर्दियों में भी गर्म पानी नहीं मिल पाता है, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया था।
उन्होंने बताया कि उन्हें सूत्रों से ये जानकारी मिली है कि, सलमान ने डीआईजी से यह काम जल्द कराने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि, वे सलमान के अच्छे दोस्त हैं। वे अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन सलमान को जेल होने से उत्तराखंड में भी बॉलीवुड कलाकारों को दुख पहुंचा है।
कहा कि, सलमान खान बेहद सरल स्वाभाव के व्यक्ति हैं। वे चैरिटी में पैसा भी देते हैं। इतना नहीं वे हर तरह से जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे हाल ही में उनसे मिलने पंजाब गए थे। किसी वजह से वे निर्धारित दिन पर नहीं पहुंच पाए थे। लेकिन जब वे अगले दिन गए तो इतना व्यस्त होने के बाद भी सलमान ने उनका खुशी से स्वागत किया। कहा कि, कोर्ट के इस फैसले से न केवल उनके फैंस बल्कि बॉलीवुड को भी बड़ा नुकसान होगा।