कटरीना कैफ 16 जुलाई को अपना बर्थडे मनाती हैं। कटरीना आज बॉलीवुड का बड़ा नाम बन चुकी हैं। उनके खाते में न सिर्फ हिट फिल्मे हैं बल्कि हिट डांस नंबर्स भी हैं। कटरीना ने एक फ्लॉप फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बर्थडे के खास मौक पर जानते हैं कटरीना के के बारे में।
2 of 7
katrina kaif
- फोटो : Twitter
कटरीना के कुल सात भाई बहन हैं, जिनमें वो चौथे नंबर की हैं। कटरीना लंदन में मॉडलिंग कर रहीं थीं जब डायरेक्टर कैजाद गुस्ताद की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने कटरीना को अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया और कटरीना ने हां कर दिया। जिसके बाद कटरीना ने उनकी फिल्म 'बूम' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। अमिताभ बच्चन जैसी कास्ट होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आ गिरी और कटरीना की एक्टिंग की भी किसी ने तारीफ नहीं की।
3 of 7
katrina kaif
- फोटो : Twitter
इसके बाद कटरीना को फिल्मों के ऑफर तो नहीं आए लेकिन उन्हें टीवी एड और मॉडलिंग के कई प्रोजेक्ट मिले। बता दें कि कटरीना किंगफिशर कैलेंडर का भी हिस्सा रहीं हैं। कटरीना ने इसके बाद एक तेलुगू फिल्म 'मल्लिसवरी' की। जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद राम गोपाल वर्मा की नजर कटरीना पर पड़ी और उन्हें अपनी फिल्म 'सरकार' में एक छोटा सा रोल दिया।
4 of 7
katrina kaif
- फोटो : Twitter
'सरकार' फिल्म के बाद सलमान की नजर कटरीना पर पड़ी। सलमान उस वक्त डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' कर रहे थे और उन्हें इसके लिए एक नई हीरोइन की तलाश थी। इस फिल्म में कटरीना लीड हीरोइन तो नहीं, लेकिन लीड से कम भी नहीं थी। फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट रही। इसके बाद फिर कैट ने कभी मुड़कर नहीं देखा। हालांकि उनकी अगली फिल्म 'हमको दीवाना कर गए' कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी लेकिन फिल्म मेकर्स की नजर में कटरीना उतर चुकीं थीं। साल 2007 उनके लिए सबसे शानदार रहा। इस साल इनकी 4 फिल्में आईं जिसमें से 'नमस्ते लंदन' और 'वेलकम' सुपर-डूपर हिट रही।
उनकी पहली फिल्म 'बूम' के फ्लॉप होने के बाद फिल्म की प्रोड्यूसर आएशा श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि कैट अपने नाम को लेकर झूठ बोल रही हैं। बतौर आएशा, 'उनका असली नाम कटरीना टरकोटे था। हम उन्हें ऐसा नाम देना चाहते थे जिससे भारतीयता झलके। इसलिए हमनें उन्हें कटरीना टरकोटे से कटरीना कैफ बना दिया।'