फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: यहां हुई थी जया बच्चन और अमिताभ की पहली मुलाकात, जानिए 9 अनसुनी कहानियां

Mon, 09 Apr 2018 01:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special: NINE interesting story of jaya bachchan
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन
मशहूर फिल्म अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी से सांसद जया बच्चन का आज 70वां जन्मदिन हैं। उनके जन्मदिन पर आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां बता रहे हैं, जो आपको नहीं पता होगी। 
Birthday Special: NINE interesting story of jaya bachchan
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन
अपनी चुलबुली अदाओं से दर्शकों को लुभाने वाली जया बच्चन स्वभाव से संजीदा और गंभीर थीं। उन्होंने वह किरदार निभाएं जिनसे आमतौर पर पारंपरिक हिंदी नायिकाएं बचती या डरती रहती हैं। अमिताभ के साथ उनकी शादी की कहानी भी कोई कम फिल्मी नहीं है।
 

'महानगर' से शुरुआत

Birthday Special: NINE interesting story of jaya bachchan
jaya bachchan
जया ख्यात पत्रकार तरुण कुमार भादुड़ी की तीन पुत्रियों में सबसे बड़ी हैं। हायर सेकंडरी पास करने के बाद जया ने पुणे के फिल्म इंस्टीट्यूट में प्रवेश लिया था। इससे पहले ही वे सत्यजीत राय की फिल्म 'महानगर' में काम कर चुकी थीं। फिल्म निर्माता-निर्देशक तपन सिन्हा, तरुण कुमार के अच्छे दोस्तों में थे। उनकी फिल्म 'क्षुधित पाषाण' की जब भोपाल में शूटिंग हुई थी, तब सारी व्यवस्था तरुण कुमार ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डैनी बने बैचमेट

Birthday Special: NINE interesting story of jaya bachchan
jaya bachchan
जब जया बच्चन फिल्म इंस्टीट्यूट में पहुंची तब शत्रुघन सिन्हा उनके सीनियर और डैनी उनके साथ में थे। पहली टर्न में ही उन्हें मेरिट स्कॉलरशिप मिल गई। पहली छात्रवृत्ति जया को और दूसरी डैनी को। डैनी और जया की अच्छी दोस्ती हो गई थी। दोनों एक ही तरह की फिल्में करना चाहते थे। 
विज्ञापन

बासु को बोल दिया ना

Birthday Special: NINE interesting story of jaya bachchan
jaya bachchan
जया इंस्टीट्यूट में पढ़ रही थीं तभी बासु चटर्जी अपनी फिल्म में काम करने के लिए उनसे बात करने आए थे। चटर्जी से जया ने कहा था कि कोर्स पूरा करने से पहले कोई भी छात्र फिल्म में काम नहीं कर सकता, ऐसा नियम है। तब चटर्जी ने जया से कहा था कि उनके जैसी कलाकार के लिए इंस्टीट्यूट की पढ़ाई का कोई महत्व नहीं है। छोड़ दो कोर्स। लेकिन जया ने ऐसा नहीं किया था। बासु चटर्जी ने भी उनकी प्रतीक्षा नहीं की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed