बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने कुछ समय पहले ही यह खुशखबरी फैंस को दी थी कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं, जिसकी झलक तस्वीरों और वीडियो के जरिए वह फैंस को दिखाती रहती हैं। हाल ही में, बिपाशा बसु ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने अपने मदरहुड से लेकर आने वाले बच्चे के बारे में खुलकर बातचीत की है और बताया है कि वह बेटा और बेटी में से क्या चाहती हैं।
2 of 4
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : Instagram
हाल ही में, बिपाशा बसु ने एक ऑनलाइन इंटरव्यू दिया, जिसमें बिपाशा ने खुलासा किया कि वह और करण उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें बेबी गर्ल हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिपाशा बसु ने कहा कि मैं और करण शुरू से क्लियर है और हम चाहते हैं कि हमारी एक प्यारी सी बेटी हो। हालांकि, बिपाशा ने ये भी कहा कि हम मेनिफेस्टेशन में विश्वास रखते हैं और मुझे पता है कि बच्चा भगवान की ओर से प्यारा सा तोहफा है। हमें हर जेंडर को अपनाना चाहिए। लेकिन मुझे भरोसा है कि हमारी बेटी होगी। ये बात मुझे तब से पता है कि जब से हमने बेबी प्लानिंग की है।
3 of 4
बिपाशा बसु
- फोटो : insta
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे और अब बिपाशा पूरे छह साल बाद मां बन रही हैं। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों का काम सिर्फ दूसरे लोगों को जज करना है। लोग कहते हैं कि बेबी प्लानिंग में इतनी देरी क्यों की…? लेकिन, हम दोनों के लिए ही यह समय एकदम सही है। हम बहुत खुश हैं और मुझे लगता है ये तभी होना चाहिए जब हम तैयार हों।
4 of 4
बिपाशा बसु
- फोटो : insta
इस इंटरव्यू में बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी का अनुभव भी लोगों के साथ साझा किया। अभिनेत्री ने बताया कि मैं फिजिकली बेशक एक्टिव नही हूं लेकिन मैं मेंटली पूरी तरह तैयार हूं। जब मैं बेबी प्लानिंग कर रही थी तब कई लोगों ने मुझे बताया कि क्या करना है और क्या नहीं करना। लेकिन मैं वही करती हूं जो मेरे बच्चे के लिए ठीक है। बेबी होने के बाद मैं काम में ज्यादा गैप नहीं लूंगी। मेरा मानना है कि एक औरत को इमोशनली और फाइनेंशियली दोनों तरह से मजबूत होना चाहिए।