'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। घर में सिद्धार्थ अभी तक अग्रेशन के लिए जाने जाते हैं। आसिम रियाज से लेकर रश्मि देसाई तक वो कई कंटेंस्टेंट से झगड़ते हुए देखे गए हैं। हालांकि वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ज्यादातर सिद्धार्थ का फेवर करते हुए दिखे। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मेकर्स और सलमान पर पक्षपात का आरोप लगाया। एक बार फिर ये आरोप सही साबित होता दिख रहा है जब मेकर्स ने सिद्धार्थ और आसिम के बीच हुए झगड़े को एडिट कर दिया।
2 of 5
Siddharth Shukla and Asim Riaz
- फोटो : twitter
अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, एक दिन रश्मि ने घर में कोई काम करने से मना कर दिया था, जिसे लेकर सिद्धार्थ के साथ लड़ाई होने लगी। दोनों के बीच काफी बहस हुई। इसी बीच आसिम आते हैं और रश्मि का पक्ष लेने लगते हैं। आसिम ने सिद्धार्थ को वहां से जाने के लिए कहा। बस फिर क्या था सिद्धार्थ और भड़क उठे।
3 of 5
Siddharth Shukla and Asim Riaz
- फोटो : twitter
शो के सेट से एक सूत्र ने वेबसाइट को बताया कि 'झगड़े के दौरान सिद्धार्थ अपने आपे से बाहर हो गए। उन्होंने आसिम के साथ हिंसा की जिसकी वजह से उनके कोहनी और हाथ के आस-पास चोट आई। यही नहीं सिद्धार्थ ने अपने नाखूनों से आसिम की त्वचा को नोच दिया।'
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
बिग बॉस के मेकर्स ने इस पूरे सीन को एडिट कर दिया और बाद में कहीं इसका जिक्र तक नहीं हुआ। इससे पहले भी एक एपिसोड के दौरान ऐसी खबरें आई थीं कि जब सलमान सिद्धार्थ को डांट रहे थे तो क्रिएटिव टीम ने उन्हें ऐसा करने से रोका। दरअसल रश्मि सलमान से कहती हैं कि 'सिद्धार्थ उन्हें लगातार 'ऐसी लड़की', 'ऐसी लड़की' बोल रहे थे। मैं जानना चाहती हूं कि आखिर 'ऐसी लड़की' का क्या मतलब होता है?' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं कि 'ऐसी लड़की मतलब रश्मि देसाई जैसी लड़की।' सिद्धार्थ की इन बातों को सुन सलमान भी भड़क जाते हैं।
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
सलमान कहते हैं कि 'आप भले ही 'ऐसी लड़की' का मतलब ट्विस्ट कर लें लेकिन 'ऐसी लड़की' का मतलब क्या होता है सभी जानते हैं।' इसके आगे सलमान कुछ कहते तभी क्रिएटिव टीम उनके सामने पहुंचती है और उन्हें रोक देती है। ट्विटर हैंडल 'द खबरी' के मुताबिक, 'जब सलमान कहते हैं कि सबको पता है सिद्धार्थ ऐसी मतलब कैसी... यही वो प्वाइंट है जब क्रिएटिव टीम उन्हें रोक देती है और उनसे कुछ कहती है। सलमान खान इसके बाद अपना टोन बदल देते हैं और शुक्ला के पक्ष में बातें करने लगते हैं।
Chhapaak और Tanhaji में किसने मारी बाजी, जानें पांचवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन