हिंदी सिनेमा हो या भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्रियां अपना जलवा बिखेरने में कोई कमी नहीं रखती हैं। भोजपुरी अभिनेत्रियों की फैन फॉलोइंग भी हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियों की भी है। बात करें बोल्डनेस की तो उसमें भी भोजपुरी अभिनेत्रियां पीछे नहीं हैं। भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्रियों ने भी फैंस को अपना बिकिनी अवतार दिखाया है। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसी ही भोजपुरी अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने बिकिनी पहन तस्वीरें शेयर कर गरदा मचा दिया...
जब 'बिकिनी बेब्स' बनीं भोजपुरी अभिनेत्रियां, मोनालिसा से आम्रपाली दुबे तक ने तस्वीरों से बनाया दीवाना
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को अक्सर साड़ी, लहंगे और सूट में देखा गया है। हालांकि देसी अवतार में भी मोनालिसा अपनी बोल्डनेस दिखाती रहती हैं। आम्रपाली अक्सर अपने अंदाज से जबरदस्त धूम मचाती हैं। आम्रपाली भी अपने फैंस को बिकिनी अवतार दिखा चुकी हैं। जिसे फैंस ने खूब पसंद भी किया है।
रानी चटर्जी
साल 2003 में फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री रानी चटर्जी की फैन फॉलोइंग कुछ कम नहीं है। रानी चटर्जी काफी फिटनेस फ्रीक हैं। रानी अक्सर पूल के किनारे हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसमें उनकी हॉटनेस के चर्चे होते रहते हैं।
मोनालिसा
भोजपुरी और टेलीविजन इंडस्ट्री की अभिनेत्री मोनालिसा अपने हॉट अंदाज के लिए ही जानी जाती हैं। मोनालिसा का हॉट अंदाज उनके फैंस को भी खूब पसंद आता है। वो अक्सर अपनी बिकिनी पहने तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।
निधि झा
निधि झा भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई बेहतरीन कलाकारों के साथ काम किया है। निधि भी सोशल मीडिया पर अपना बिकिनी अवतार फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। फैंस उनके हर अंदाज के कायल है।