भोजपुरी इंडस्ट्री की बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते अब इस इंडस्ट्री के कलाकार भी देशभर में मशहूर हो चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता हों या अभिनेत्री सभी लोगों के दिलो में एक खास जगह रखते हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक मोनालिसा आज लोकप्रियता के मामले में कई बड़े-बड़े कलाकारों को टक्कर देती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मोनालिसा एक बड़ी फैन फॉलोइंग भी रखती हैं। अभिनेत्री अक्सर फैंस के साथ कुछ ना कुछ साझा करती रहती हैं और उनके फैंस उन पर खूब प्यार भी लुटाते हैं। अपनी अदाकारी के लिए पहचानी जाने वाली मोनालिसा ने आज भी फैंस के साथ एक वीडियो साझा की है, जिसमें उनके अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं।
Bhojpuri: लहराती-बलखाती मोनालिसा ने खुद को बताया 'लैला', वीडियो देख एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे फैंस
हाल ही में भोजपुरी क्वीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में मोनालिसा के अलग-अलग दिनों की छोटी-छोटी क्लिप हैं, जिनमें उनके डिफरेंट रूप नजर आ रहे हैं। इसमें एक्ट्रेस कभी छोटी ड्रेस में हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं, तो कभी साड़ी पहने दिखा रही हैं। साझ किए गए इस वीडियो में मोनालिसा डीप नेक ड्रेस से लेकर साड़ी तक में अपनी दिलकश अदाओं से फैंस का दिल लूटती नजर आ रही हैं।
कुछ घंटे पहले साझा किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस अलग-अलग आउटफिट्स में डिफरेंट-डिफरेंट तरीकों से वॉक करती नजर आ रही थीं। वीडियो में मोनालिसा का ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज देखने लायक है। अभिनेत्री का इसी अंदाज पर हर कोई अपना दिल हार बैठा है। उनके इस वीडियो पर अब तक 16 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस लगातार कमेंट्स कर अभिनेत्री के कातिलाना अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
साझा किए गए इस वीडियो में मोनालिसा का अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है। कमेंट कर कोई उन्हें बॉम्ब बुला रहा है, तो कोई उन्हें कमेंट कर वीडियो में से उनका बेस्ट लुक बता रहा है। यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को दीवाना बनाया है। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं।