भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और डांस का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का एक और नया गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। थोड़े ही समय में यह गाना तमाम दिलों की धड़कन बन गया है। बता दें आम्रपाली के फैंस लंबे समय से उनके नए गाने का इंतजार कर रहे थे। आपको इस नए गाने में उनका बैली डांस देखने को मिलेगा।
यह गाना भोजपुरी फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' के लिए बनाया गया है। इस गाने का नाम आम्रपाली दुबे के नाम से यानी 'आम्रपाली तोहारे खातिर' है। इस गाने में वह काफी हॉट लुक में नजर आ रही है। गाने का वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि 'लव के लिए कुछ भी करेगा' फिल्म में उनका यह आइटम नंबर है।
पता हो कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की शानदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अब यूट्यूब सेंशेसन भी बनती जा रही हैं। उनका खुद का यूट्यूब चैनल भी है। आम्रपाली दुबे ने 'आम्रपाली तोहारे खातिर' गाने को जैसे ही अपने यूट्यूब चैनल पर डाला तो दर्शकों ने उसे इतना देखा कि वह वायरल हो गया। जी हां, इस गाने को यूट्यूब पर अभी तक 22 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
बता दें 'आम्रपाली तोहारे खातिर' गाने की अन्य चीजों की तो इस गाने को लिखा है अनुज तिवारी ने जबकि इंदु सोनाली और अनुज तिवारी ने बेहद खूबसूरत आवाज में इसे गाया है। आम्रपाली दुबे के इस आइटम नंबर की वजह से फिल्म को लेकर अब उनके फैंस में खासी उत्सुकता नजर आ रही है। 'लव के लिए कुछ भी करेगा' में विशाल सिंह , माही खान, नीलू सिंह , सूर्या शर्मा , स्नेहा मिश्रा , अयाज़ खान , उमेश सिंह , राजकपूर शाही, गोपाल राय व बृजेश त्रिपाठी आदि मुख्य भूमिका में हैं।
वहीं आम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर' इस ईद पर रिलीज होने वाली है। देशभक्ती से प्रेरित इस लव स्टोरी फिल्म में आम्रपाली दुबे के अलावा दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के लेखक-निर्देशक संतोष मिश्रा हैं। वहीं 'बॉर्डर' के निर्माता प्रवेश लाल यादव और हरिकेश यादव हैं।