{"_id":"66a8d4015128949f210850e4","slug":"bhagyashri-borse-completes-dubbing-for-ravi-teja-mr-bachchan-shares-post-film-set-to-undergo-censorship-soon-2024-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mr Bachchan: भाग्यश्री बोरसे ने पूरी की 'मिस्टर बच्चन' के लिए डबिंग, रवि तेजा की फिल्म पर दिया दिलचस्प अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mr Bachchan: भाग्यश्री बोरसे ने पूरी की 'मिस्टर बच्चन' के लिए डबिंग, रवि तेजा की फिल्म पर दिया दिलचस्प अपडेट
साउथ के मास महाराजा रवि तेजा इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख से पर्दा उठाया था, जिसे फैंस के बीच उत्साह का माहौल था। वहीं अब इस फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
2 of 5
मिस्टर बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
जैसे-जैसे मिस्टर बच्चन की रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, इस एक्शन एंटरटेनर के निर्माता ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से प्रचार कर रहे हैं। मास महाराजा रवि तेजा अभिनीत और हरीश शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपने प्रचार कंटेंट के साथ काफी उत्साह पैदा कर रही है। अब फिल्म की नायिका भाग्यश्री बोरसे ने दिलचस्प अपडेट साझा किया है।
3 of 5
मिस्टर बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
फिल्म की नायिका भाग्यश्री बोरसे इस फिल्म के जरिए टॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किया कि उन्होंने 'मिस्टर बच्चन' में अपनी भूमिका के लिए डबिंग पूरी कर ली है। पोस्ट-प्रोडक्शन के तेजी से आगे बढ़ने के साथ फिल्म जल्द ही सेंसरशिप से गुजरने वाली है।
भाग्यश्री बोरसे-मिस्टर बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह हिंदी फिल्म रेड की रीमेक है, जिसमें रवि तेजा में एक सरकारी कर्मचारी के रूप में नजर आएंगे, जिसमें एक सामाजिक संदेश भी है। वहीं, भाग्यश्री बोरसे इस थ्रिलर फिल्म में रवि के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म निर्देशक हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और टीजी विश्व प्रसाद द्वारा निर्मित है।
विज्ञापन
5 of 5
मिस्टर बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
फिल्म में रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे के साथ सुभलेखा सुधाकर भी प्रमुख भूमिका में हैं। कहानी भारतीय उद्योगपति सरदार इंदर सिंह पर एक नाटकीय आयकर छापे के इर्द-गिर्द घूमती है। अजय देवगन की 'रेड' का तेलुगु रूपांतरण 'मिस्टर बच्चन' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। 14 अगस्त को सभी जगह विशेष प्रीमियर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।