शादी के बाद एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) पहली बार लोकसभा पहुंची थीं। लोकसभा में नुसरत ने सांसद पद की बांग्ला भाषा में शपथ ली। नुसरत के साथ मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty) ने भी पद की शपथ ली थी। इन दोनों की शपथ लेते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। खास बात यह है कि शपथ लेने से कुछ घंटे पहले ही नुसरत शादी करके पति निखिल जैन के साथ भारत लौटी थीं। शपथ लेने के बाद नुसरत ने पति निखिल जैन के साथ शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में यह दोनों रोमांटिक नजर आ रहे हैं।
लाल रंग की साड़ी में पति संग रोमांटिक हुईं नुसरत जहां, शपथ लेते ही शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नुसरत ने खूबसूरत कैप्शन भी दिया। नुसरत ने लिखा- 'यह बहुत अच्छा होता है कि आप जिसे प्यार करते हैं उसे जिंदगी भर परेशान कर सकते हैं। निखिल जैन मैं तुम्हें तब से देख रही हूं जब से मैंने पहली लव स्टोरी सुनी थी। अब मुझे एहसास हुआ कि तुम हमेशा से मेरे दिल में थे।' इस पोस्ट के साथ नई नवेली दुल्हन बनीं नुसरत ने शादी की तीन तस्वीरें शेयर की हैं।
एक तस्वीर में नुसरत जहां (Nusrat Jahan) और निखिल जैन (Nikhil Jain) शादी के जोडे़ में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में नुसरत ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है तो वहीं निखिल हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी पहने हुए हैं। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए और खुश नजर आ रहे हैं।
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on
दूसरी तस्वीर में नुसरत और निखिल रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दिए। तस्वीर में नई नवेली दुल्हन की तरह लाल रंग की साड़ी पहनी हुई हैं जबकि निखिल शेरवानी पहने हुए हैं। इस तस्वीर में नुसरत जहां बला की खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में नुसरत ने बालों का बन बनाया हुआ है जिस पर सफेद रंग के गुलाब के फूल खूबसूरत लग रहे हैं। इन दोनों तस्वीरों के अलावा नुसरत ने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर शेयर की है।
नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई। नुसरत की वेडिंग सेरेमनी प्राइवेट रही जिसमें चंद मेहमान ही शामिल हुए थे।