सोशल मीडिया: बंगाली अभिनेता प्रोसेनजीत ने पीएम मोदी और ममता बनर्जी से की यह शिकायत, लोगों ने ऐसे लिए मजे
सोशल मीडिया पर अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी उर्फ बूम्बा दा लगातार ट्रोल हो रहे हैं और उनकी ट्रोलिंग की वजह है उनकी शिकायत। दरअसल प्रोसेनजीत चटर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक खत लिखा जिसमें उन्होंने फूड डिलीवरी एप स्वीगी की शिकायत की।
विस्तार
सोशल मीडिया पर अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी उर्फ बूम्बा दा लगातार ट्रोल हो रहे हैं और उनकी ट्रोलिंग की वजह है उनकी शिकायत। दरअसल प्रोसेनजीत चटर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक खत लिखा जिसमें उन्होंने फूड डिलीवरी एप स्वीगी की शिकायत की। उनकी इस चिट्ठी को देखने के बाद लोग लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और साथ ही ये कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है तो संयुक्त राष्ट्र को भी चिट्ठी लिख डालो।
ट्विटर पर किया था शेयर
बांग्ला फिल्मों के मशहूर अभिनेता प्रोसेनजीत ने ये जो चिट्ठी अपने राज्य की मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को लिखी थी उसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया और उस पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया। उनके इस खत में लिखा था कि उन्होंने तीन नवम्बर को स्वीगी को एक ऑर्डर दिया था। कुछ देर बाद उन्हें मैसेज आया कि उनके ऑर्डर की डिलीवरी हो चुकी है, जिसके बाद उन्होंने कंपनी में शिकायत की तो उनका पैसा लौटा दिया गया।
Respected PM @narendramodi and Respected CM @MamataOfficial, your kind attention please. pic.twitter.com/fry7F6wYl7
विज्ञापन विज्ञापन— Prosenjit Chatterjee (@prosenjitbumba) November 6, 2021
इस वजह से अभिनेता ने लिखी थी चिट्ठी
प्रोसेनजीत ने अपने चिट्ठी लिखने का कारण बताते हुए कहा, ‘मैं आप लोगों को ये खत इसलिए लिख रहा हूं क्योंकि ये किसी के साथ भी हो सकता है। अगर कोई शख्स खुद के लिए और अपने मेहमानों के लिए खाना ऑर्डर करता है और कंपनी समय पर ऑर्डर नहीं भेजती तो क्या होगा? काफी लोग ऐसे हैं जो इन एप्स के भरोसे रहते हैं। अगर समय पर उन्हें डिलीवरी नहीं मिली तो वो भूखे रह जाएंगे? ऐसे कई बार हुआ होगा इसलिए मैंने सोचा आपको इस बारे में सूचित कर दूं’।
I love @prosenjitbumba ‘s confidence that PM and Bengal CM may agree with each other on this one and refer this matter to CBI! This certainly requires CBI investigation and might even need MEA and Defense Ministry to put together a report. https://t.co/tauljZxlLQ
— Sunanda Vashisht (@sunandavashisht) November 6, 2021
सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
प्रोसेनजीत ने जैसे ही ये चिट्ठी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की वो तुरंत ही ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। एक शख्स ने एक्टर पर तंज कसते हुए कहा, ‘जो लोग आपको सीएम और पीएम को चिट्ठी लिखने के लिए ट्रोल कर रहे हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए क्योंकि ये एक राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय समस्या है। संयुक्त राष्ट्र को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपको क्या लगता है देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री खाली बैठे हैं जो आप उन्हें ये बता रहे हैं’। प्रोसेनजीत बंगाली सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं।
Sir, please tag the UN and Joe Biden as well. This will require mobilization at the highest levels. https://t.co/Ij7FGGJvGK
— Ajit Datta (@ajitdatta) November 6, 2021