Acharya: राम चरण की फिल्म 'आचार्य' से बाहर हुईं काजल अग्रवाल, इस अभिनेत्री की हुई एंट्री!
साउथ अभिनेता राम चरण की अपकमिंग फिल्म 'आचार्य' से काजल अग्रवाल बाहर हो गई हैं। साथ ही खबर आ रही है कि फिल्म में अनुष्का शेट्टी दिखाई देंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ इंडस्ट्री की अपकमिंग फिल्म 'आचार्य' चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में राम चरण और चिरंजीवी एक साथ नजर आएंगे, जिस वजह से फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं। जब फिल्म का एलान हुआ था, तब ये बात सामने आई थी कि फिल्म में चिरंजीवी के अपोजिट काजल अग्रवाल होंगी। काजल को फिल्म के गाने 'लाहे लाहे' में भी देखा गया था। लेकिन काजल फिल्म के ट्रेलर में नजर नहीं आई थीं, जिसके बाद काजल के फिल्म में ना होने अटकलें लगाई गईं। इन सबके बीच अब 'आचार्य' के निर्देशक कोराताला शिवा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने सारी सच्चाई बताई है।
निर्देशक कोराताला शिवा ने कही ये बात
कोराताला शिवा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि किसी भी फिल्म के कमर्शियल पहलू में एक एक्ट्रेस लव रुचि की तरह होती है। लेकिन आचार्य जैसी फिल्म के लिए एक लव स्टोरी नहीं चाहिए और न ही होगी। शुरुआती दिनों में काजल के रोल को धर्मस्थली में एक फनी कैरेक्टर के तौर पर दिखाने की कोशिश हो रही थी। लेकिन शूटिंग के तीन-चार दिन बाद ही उनकी भूमिका में संदेह होने लगा था।'
काजल के बाहर होने की बताई वजह
निर्दशक ने आगे कहा, 'काजल एक बड़ी एक्ट्रेस हैं। उनके रोल को सही तरीके से दिखाया जाना चाहिए। फिल्म में कोई भी लव एंगल नहीं है। उनकी भूमिका भी ठीक तरह से खत्म नहीं होगी। इन सभी चीजों की वजह से फिल्म में काजल के साथ उस भूमिका को रखना गलत होगा। इससे अभिनेत्री के कद को सही नहीं ठहराया जा सकेगा। मैंने काजल को वही समझाया और उन्होंने मेरी चिंता को सकारात्मक तरीके से समझा।’
अनुष्का शेट्टी की हुई एंट्री!
अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शेट्टी फिल्म के एक गाने में नजर आएंगी। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से ये साफ नहीं किया गया है कि फिल्म में चिरंजीवी के प्रेम रुचि वाले गाने में कौन भी अभिनेत्री नजर आएंगी।
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘आचार्य’ की बात करें तो इसमें चिरंजीवी और राम चरण के अलावा, पूजा हेगड़े, सोनू सूद, जिशु सेनगुप्ता, वेनेला किशोर, सौरव लोकेश, पोसानी कृष्ण मुरली, तनिकेला भरणी, अजय, संगीता, बनर्जी और कई अन्य भी सहायक भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। यह फिल्म 13 मई 2021 को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया। अब ये फिल्म 29 अप्रैल को आ रही है।