{"_id":"5c7620efbdec2273771f433d","slug":"baahubali-actor-kumar-varma-subbaraju-birthday-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बाहुबली' के बाद लाइम लाइट से दूर हो गए 'कुमार वर्मा', फिल्मों में आने से पहले ठीक करते थे कंप्यूटर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाहुबली' के बाद लाइम लाइट से दूर हो गए 'कुमार वर्मा', फिल्मों में आने से पहले ठीक करते थे कंप्यूटर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
subbaraju
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बाहुबली 2' से पॉपुलर होने वाले 'कुमार वर्मा' तो आपको याद ही होंगे । फिल्म में कुमार वर्मा, बाहुबली के लिए अपनी जान गंवा देते हैं। कुमार वर्मा का असली नाम पेनमत्सा सुब्बाराजू है। आज सुब्बाराजू अपना 42वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। वैसे तो सुब्बाराजू लंबे समय से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं लेकिन उन्हें पहचान 'बाहुबली 2' से मिली ।
2 of 6
बाहुबली
इस फिल्म के बाद से सुब्बाराजू लाइम लाइट से दूर हैं। सुब्बाराजू के बर्थडे पर हम आपको उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बताते हैं । सुब्बाराजू कई साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर चुके हैं। सुब्बाराजू की पहली फिल्म 'अम्मा नन्ना' थी। उनके फिल्मों में आने की कहानी बड़ी दिलचस्प है।
3 of 6
बाहुबली
सुब्बाराजू का किसी फिल्मी परिवार से कोई लेना-देना नहीं है । वो एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। फिल्मों में आने से पहले सुब्बाराजू एक प्राइवेट जॉब करते थे। सुब्बाराजू के बड़े भाई एक संस्कृत टीचर हैं। सुब्बाराजू ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कंप्यूटर कोर्स किया और डेल कंपनी में काम करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बाहुबली
सुब्बाराजू के फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने का किस्सा बड़ा ही दिलचस्प है। एक बार टॉलीवुड डायरेक्टर कृष्ण वामसी के पर्सनल असिस्टेंट ने सुब्बाराजू को अपना कंप्यूटर ठीक करने के लिए बुलाया। जब सुब्बाराजू उनका कंप्यूटर ठीक करने के लिए पहुंचे तो कृष्ण स्वामी को उनकी पर्सनैलिटी बहुत अच्छी लगी।
विज्ञापन
5 of 6
बाहुबली
उन्होंने सुब्बाराजू से तुरंत कहा कि मेरे पास फिल्म में तुम्हारे लिए एक रोल है। इस फिल्म का नाम 'खडगम' है। छोटा सा रोल मिलने के बाद सुब्बाराजू ने नौकरी छोड़ दी और फिल्मों में हाथ आजमाने लगे। अच्छी हाइट-पर्सनैलिटी के चलते उन्हें फिल्में मिलने में ज्यादा मुश्किल नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।