आयुष्मान खुराना, इन दिनों बॉक्स ऑफिस में ड्रीम रन पर हैं। आयुष्मान की अगली फ़िल्म ड्रीम गर्ल इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है और वह मानते हैं कि उनके करियर की ये पहली ऐसी फिल्म है जिसे ठेठ हिंदी मसाला फिल्म कहा जा सकता है।
2 of 5
dream girl trailer launch event
- फोटो : instagram
अपनी फिल्मों के लिए शुरू से अतरंगी कहानियां तलाशते रहे आयुष्मान कहते हैं, 'ड्रीम गर्ल मेरी अब तक की फ़िल्मों में सबसे ज़्यादा कमर्शियल मसाला फ़िल्म है। मैंने हमेशा अलग-अलग विषयों, किरदारों और पटकथाओं के साथ प्रयोग किए हैं। इस बार मैं चाहता था कि कहानी में 12 मसाले और 56 जायकों का वाला कुछ तैयार किया जाए।'
3 of 5
dream girl trailer launch event
- फोटो : social media
इसके आगे आयुष्मान कहते हैं- 'हम सबने हिंदी सिनेमा में तरह तरह की कॉमेडी फिल्में देखी हैं लेकिन ये कॉमेडी फिल्म आपको गुदगुदाएगी भी और सोचने पर भी मजबूर करेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं जब भी कोई कहानी चुनता हूं तो उसकी पहली शर्त यही है कि वह बहते पानी से जीवन में थोड़ी हलचल जरूर पैदा करें।'
4 of 5
dream girl promotion
- फोटो : amar ujala
आयुष्मान ये भी मानते हैं कि हिंदुस्तान के मेट्रो शहरों से लेकर छोटे शहरों और कस्बों तक के दर्शकों तक पहुंचने का सबसे सरल, सहज और सराहनीय माध्यम कमर्शियल सिनेमा ही है। लीक से इतर कहानियां चुनने के साथ वह फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता को भी ध्यान में रखते हैं।
5 of 5
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का गाना राधे राधे
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान मानते हैं कि इस तरह की मसाला फ़िल्मों में काम करने के बाद ही उनकी दूसरी फ़िल्मों के लिए दर्शकों का दायरा बढ़ा है और इसी के चलते वह अपने मन की बात करोड़ों लोगों तक पहुंचाने में सफल हो पा रहे हैं।
पढ़ें: साहिल खान ने दिखाई दमदार बॉडी तो चेहरा छिपाती दिखीं सुहाना खान, देखें सेलेब्स के Instagram फोटोज