फिल्म ‘अटैक पार्ट वन’ की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग जॉन अब्राहम की पिछली फिल्मों की तरह औसत ही रही है। युवा दर्शकों को लुभाने के लिए बनी कंप्यूटर से चलने वाले एक सुपर सोल्जर की कहानी को बॉक्स ऑफिस पर ‘आरआरआर’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ से कड़ी टक्कर मिल रही है। फिल्म ‘आरआरआर’ के दूसरे हफ्ते में भी स्क्रीन्स कम न होने की वजह से फिल्म ‘अटैक पार्ट 1’ को पूरे देश में कुल डेढ़ हजार स्क्रीन्स भी नहीं मिल सके हैं। माना जा रहा था कि फिल्म करीब दो हजार स्क्रीन्स में रिलीज होगी और पहले दिन करीब पांच करोड़ रुपये का धंधा करेगी लेकिन ‘आरआरआर’ की दूसरे हफ्ते के पहले शुक्रवार यानी रिलीज के आठवें दिन भी मोर्चे पर डटे रहने से फिल्म ‘अटैक पार्ट वन’ को नुकसान उठाना पड़ा है।
Attack Box Office Collections Day 1: जॉन की फिल्म ‘अटैक’ की पहले दिन इतने करोड़ रही कमाई, नहीं मिले दो हजार स्क्रीन्स
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:54 AM IST
सार
फिल्म ‘अटैक पार्ट वन’ की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग जॉन अब्राहम की पिछली फिल्मों की तरह औसत ही रही है। युवा दर्शकों को लुभाने के लिए बनी कंप्यूटर से चलने वाले एक सुपर सोल्जर की कहानी को बॉक्स ऑफिस पर ‘आरआरआर’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ से कड़ी टक्कर मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन